NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर
रायगढ़

अनुशासन, आत्मविश्वास व निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर

प्रोत्साहन सह कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में जिले के 100 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 12:09 am
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले जिले के 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आज जिला प्रशासन द्वारा प्रोत्साहन सह कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में आयोजित यह कार्यक्रम प्रेरणा, ऊर्जा और सकारात्मक संवाद का एक सशक्त मंच बन गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें जीवन, कैरियर और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण मंत्र दिए। उन्होंने सहज और प्रेरणादायी अंदाज में विद्यार्थियों के हर प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आप हासिल नहीं कर सकते। जरूरत सिर्फ खुद पर भरोसा रखने और अपना सौ प्रतिशत देने की है। उन्होंने अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।
कैरियर मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों ने यूपीएससी, नीट, जेईई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कैरियर विकल्पों को लेकर प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसके सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को समझना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि यदि कॉलेज की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही हो, तो उसके साथ ही भविष्य की तैयारी भी शुरू करनी चाहिए। सामान्य अध्ययन, समाचार पत्र, अर्थशास्त्र और राजनीति जैसे विषयों पर समझ विकसित करने से प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी मदद मिलती है। नीट-जेईई की तैयारी और ड्रॉप ईयर को लेकर विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं पर कलेक्टर ने कहा कि हर विद्यार्थी की परिस्थितियां और लक्ष्य अलग होते हैं, इसलिए निर्णय भी अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार लेना चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि जरूरी नहीं कि कोई विद्यार्थी जिस कोर्स की पढ़ाई कर रहा है, उसी क्षेत्र तक सीमित रहे। अनेक विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढक़र अपने सपनों को साकार करते हैं। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी बीटेक के बाद यूपीएससी की तैयारी की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि 10वीं और 12वीं का परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि एक मजबूत शुरुआत है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब वे समाज के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनके कार्य और उपलब्धियां दूसरे बच्चों को आगे बढऩे की दिशा देंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और अच्छी संगति अपनाने की सीख देते हुए कहा कि “आप लोग समाज के ध्वजवाहक हैं। आप जैसा करेंगे, वैसा ही दूसरे बच्चे सीखेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में निरंतर सीखते रहना और स्वयं को विकसित करते रहना ही आगे बढऩे का सबसे बड़ा आधार है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, पालक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कसैया नाला के पास युवक की मिली सड़ी-गली लाश

जून तक तैयार होगा नालंदा परिसर, नए सत्र से मिलेगी सुविधा

रोटरी क्लब रायगढ़ रॉयल द्वारा 10 मार्च को तराईमाल में नि:शुल्क कैंसर जाँच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कोतरारोड थाना के प्रभारी रहे आईपीएस प्रभात कुमार बने महासमुंद के एसपी

स्कूल को रसोई उपकरण की सौगात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनविश्वास व त्वरित समाधान का प्रभावी अभियान बना सुशासन तिहार
Next Article श्री रामलला दर्शन योजना, रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम रवाना

खबरें और भी है....

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
आम के कैरेट में छिपाकर गांजा की तस्करी, एक करोड़ साढ़े तीन लाख का गांजा व 10 लाख की पिकअप जब्त
नाबालिग से रेप, आरोपी को 20 साल की कैद, शादी का झांसा देकर ले गया था पुरी, 5 दिनों तक किया दुष्कर्म
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 21 घायल, 3 गंभीर अंबिकापुर रेफर, अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?