NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद
रायगढ़

खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

lochan Gupta
Last updated: September 9, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta September 9, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। खरसिया स्थित अपर सत्र न्यायालय की विद्वान न्यायाधीश श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव की अदालत ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए टंगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर हत्या करने के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। प्रकरण में जोबी चौकी प्रभारी लक्ष्मीनारायण राठौर की त्वरित जांच, समय पर जुटाए गए अकाट्य सबूतों और अपर लोक अभियोजक तन्मय बनर्जी द्वारा प्रस्तुत किए गए मजबूत कानूनी तर्कों के आधार पर अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया।
मामले का विवरण देते हुए अभियोजन पक्ष ने बताया कि पीडि़ता सुकमति साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना 7 जुलाई 2025 की दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम कोठीकुंडा की है। आरोपी जानकी साहू ने मुख्य मार्ग पर बड़ा बांस रखकर मोटरसाइकिल से जा रहे तिहारू साहू का रास्ता रोक लिया। इसके बाद जानकी ने अपने बेटे विकास साहू, भाई भुनेश्वर साहू और बहन के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विकास साहू ने लोहे की टंगिया से तिहारू साहू पर जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।

इनको मिली सजा

सजा पाने वाले आरोपियों में विकास साहू (23 वर्ष), निवासी- कोठीकुंडा, भुनेश्वर साहू (38 वर्ष), निवासी- तिउर, थाना खरसिया, जानकी साहू (45 वर्ष), निवासी- कोठीकुंडा, जया साहू (33 वर्ष), निवासी- भागोड़ीह (वर्तमान पता- तिउर) शामिल है।

इलाज के दौरान हुई थी मौत

गंभीर रूप से घायल तिहारू साहू को बिलासपुर के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 12 जुलाई 2025 को उनकी मौत हो गई। प्रारंभ में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 118(1), 126(2), 296, और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया था। मौत के बाद मामले में धारा 103(1) (हत्या) जोड़ी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास साहू से घटना में प्रयुक्त टंगिया जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था, जिन्हें अब अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

You Might Also Like

बम्हनीडीह की जनता ने कहा भ्रष्टाचार नहीं, विष्णु का सुशासन चाहिए

रायगढ़ को 10 हजार करोड़ का बजट मिलना चाहिए : आम आदमी पार्टी

एक किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

किरोड़ीमल नगर पंचायत में भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का बोल-बाला!

मारपीट मामलें में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यो का डीआरएम ने किया निरीक्षण
Next Article जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?