NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 अवैध मकान पर चला बुलडोजर, ग्रीन नेट नहीं लगाने व मलबा पर जुर्माना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 2 अवैध मकान पर चला बुलडोजर, ग्रीन नेट नहीं लगाने व मलबा पर जुर्माना
रायपुर

2 अवैध मकान पर चला बुलडोजर, ग्रीन नेट नहीं लगाने व मलबा पर जुर्माना

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:46 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। निगम की जोन-8 टीम ने रायपुरा स्थित डुप्सा तालाब के पास चल रहे करीब 1100 वर्गफीट के अवैध निर्माण को तोड़ दिया। इसके अलावा वृंदावन कॉलोनी में बिना अनुमति बनाए जा रहे दो मकानों पर भी बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया। सडक़ पर निर्माण मलबा (सी एंड डी वेस्ट) फैलाने और ग्रीन नेट लगाए बिना निर्माण कराने वालों से कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार संत रविदास वार्ड क्रमांक-70 में रायपुरा स्थित डुप्सा तालाब के पास करीब 1100 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति निर्माण किया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण को तोडऩे की कार्रवाई की।
निगम की टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास स्थित वृंदावन कॉलोनी में भी कार्रवाई की। यहां करीब 1000-1000 वर्गफीट क्षेत्र में दो मकान बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे थे। निगम ने दोनों निर्माणों को अवैध पाते हुए तोड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्यों की भी जांच की गई। कई जगहों पर सडक़ पर सी एंड डी वेस्ट (निर्माण मलबा) फैला मिला। वहीं कुछ निर्माण स्थलों पर धूल रोकने के लिए ग्रीन नेट भी नहीं लगाया गया था। निगम ने ऐसे मामलों में ई-चालान जारी करते हुए संबंधित लोगों से कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति निर्माण, सडक़ पर मलबा फैलाने और निर्माण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय

लोकल में फर्जी एमएसटी टिकट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया

छ.ग. में एसईसीएल की मौत की खदान!

321 लोगों की हिंदू धर्म में घर वापसी

आकाशीय गाज 8 लोगों की मृत्यु पर सीएम ने जताया शोक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशनों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
Next Article तुलसी पौधे के पास रील बनाने पर बवाल, आपस में भिड़े पड़ोसी

खबरें और भी है....

नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
पुसौर के एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त, दूसरी पर 21 दिन का विक्रय प्रतिबंध
व्हाइट रोज होटल की एसएसपी से शिकायत
शीघ्र नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन
तालाब किनारे झुंड से बिछड़ा चीतल का शावक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीति आयोग की बैठक में सीएम साय ने रखा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?