NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तुलसी पौधे के पास रील बनाने पर बवाल, आपस में भिड़े पड़ोसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > तुलसी पौधे के पास रील बनाने पर बवाल, आपस में भिड़े पड़ोसी
रायपुर

तुलसी पौधे के पास रील बनाने पर बवाल, आपस में भिड़े पड़ोसी

महिला का सिर फूटा, सुअर लेकर बस्ती पहुंचा बजरंग दल

lochan Gupta
Last updated: June 12, 2026 12:46 am
By lochan Gupta June 12, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में दो समुदायों के बीच तुलसी के पौधे के पास रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को हुई इस घटना के विरोध में बुधवार रात को बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके घर की बालकनी में पूजा के लिए तुलसी का गमला रखा हुआ है। रविवार रात करीब 8:30 बजे पड़ोस में रहने वाली फिरदोस बेगम के बच्चे तुलसी के गमले के पास रील बना रहे थे। बच्चे गमले को पकडक़र हिला रहे थे, जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया। परमिला सेन ने बच्चों को ऐसा करने से मना करते हुए तुलसी के पौधे का सम्मान करने की समझाइश दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद फिरदोस बेगम और उनकी बहन सलतनत बेगम घर से बाहर आ गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता चला गया। शिकायत के अनुसार, सलतनत बेगम डंडा लेकर मौके पर पहुंचीं और परमिला सेन के साथ मारपीट की।
वहीं, फिरदोस बेगम और मेहताब खान ने भी गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विवाद बढ़ता देख पड़ोस में रहने वाली पिंकी जार्ज बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन उन्हें भी चोटें आईं। आरोप है कि सलतनत बेगम ने डंडे से उनके सिर और नाक पर वार कर दिया, जिससे वे लहूलुहान हो गईं। पुलिस ने सलतनत बेगम, फिरदोस बेगम और मेहताब खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बुधवार को विरोध जताने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता सुअर लेकर बस्ती में पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए माहौल शांत कराया। पुलिस का कहना है कि रील बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

नौकरी बचाने शिक्षकों ने राम मंदिर में लगाई गुहार

तीन दिसंबर को रायपुर में होगा भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास : मुख्यमंत्री साय

बस्तर में बनेगा टूरिज्म-कॉरिडोर, 95 गांवों में चल रहा सर्वे

कांग्रेस नेता विक्रम बैस हत्याकांड दो गिरफ्तार, ७ लोग हिरासत में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 2 अवैध मकान पर चला बुलडोजर, ग्रीन नेट नहीं लगाने व मलबा पर जुर्माना
Next Article भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के मूल्यांकन पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक आयोजित

खबरें और भी है....

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
पेपर लीक पर आज लाएंगे कठोर कानून
माधोपाली स्थित लात नाला के पुराना पुल से गिरी कार
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने न्यायालयों व जिला जेल का किया निरीक्षण
पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर बुजुर्ग की हत्या

Popular Posts

स्व. श्री हरिवंश मिश्र “राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान” समारोह–2026 गरिमामय वातावरण में संपन्न, देशभर के 250 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?