NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार लहूलुहान, ऑटो से भेजा गया अस्पताल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार लहूलुहान, ऑटो से भेजा गया अस्पताल
सारंगढ़

छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार लहूलुहान, ऑटो से भेजा गया अस्पताल

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2026 11:15 pm
By lochan Gupta June 10, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। से रायगढ़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित जिल्दीभाठा के पास सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। सुबह 10:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक और छोटा हाथी के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि – बाइक सवार वाहन के नीचे फंस गया। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद छोटा हाथी बाइक सवार को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंदेशा जताया जा रहा है कि – बाइक सवार दर्राभाठा की ओर से आ रहा था, तभी सारंगढ़ की ओर से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने अचानक सडक़ के एक साइड से दूसरी साइड टर्न लिया। इसी वजह से दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई घायल की पहचान कुर्राहा निवासी के रूप में की गई है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार को बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए लोगों ने बिना वक्त गंवाए पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। हालांकि एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय सजग नागरिकों ने घायल को तत्काल एक ऑटो में लिटाया और इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। क्षेत्र में लगातार बढ़ते सडक़ हादसे अब बेहद गंभीर चिंता का विषय बन चुके हैं। पिछले कुछ ही दिनों के भीतर इस मार्ग पर कई सडक़ दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय के कार्यों की खुशी हमन छग के रहवासी, खुशी रहे बारोमासी

अनाधिकृत अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी कार्यवाही : कलेक्टर

पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं को एसडीओ पी ने दिया मार्गदर्शन

सीएमएचओ डॉ निराला ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को किया जागरूक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अभामा महिला सम्मेलन छग प्रांत की प्रथम प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक युवराज रायगढ़ में सम्पन्न
Next Article महंगाई भत्ता एवं 6 सूत्री मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का ज्ञापन

खबरें और भी है....

मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
आईएएस रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त
‘माटी के लाल से विश्वनेता तक’…. 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय- ओपी चौधरी
नहर निर्माण का विरोध : किसान ने किया जहर सेवन
कलाई की नस काटकर युवक ने की आत्महत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मोदी सरकार के 12 साल,…. आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?