NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली बिल खेल में प्रभारी डीईओ डहरिया निलंबित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > बिजली बिल खेल में प्रभारी डीईओ डहरिया निलंबित
सारंगढ़

बिजली बिल खेल में प्रभारी डीईओ डहरिया निलंबित

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2026 12:32 am
By lochan Gupta September 4, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़। शासकीय स्कूलों के बिजली बिल की राशि में गड़बड़ी और गबन के गंभीर आरोपों ने शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग, नवा रायपुर ने 3 सितंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया है।
डहरिया जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बसना, जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ थे, उस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की राशि में कथित गड़बड़ी एवं गबन का मामला सामने आया। आरोप है कि वित्तीय अनियमितता के चलते शासन को आर्थिक क्षति पहुंची। विभाग ने प्रथम दृष्टया डहरिया के कृत्य को गंभीर मानते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता बरती तथा गंभीर अनुशासनहीनता की। उनका कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार माना गया है।
गंभीर आरोपों के आधार पर विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में डहरिया का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी देय होगा। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सरकारी स्कूलों से जुड़े विद्युत देयकों में वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब आगे होने वाली विभागीय जांच में कितनी राशि की गड़बड़ी हुई, जिम्मेदारी किन स्तरों तक तय होती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर नजरें टिकी हैं। फिलहाल निलंबन की गाज गिर चुकी है और शिक्षा विभाग में यह कार्रवाई साफ संदेश देती नजर आ रही है कि शासकीय राशि से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर विभाग सख्त रुख अपनाने के मूड में है।

You Might Also Like

राज्यपाल पुरस्कार अलंकरण से 55 स्काउट्स गाइड्स सम्मानित

बरगढ़ और सरिया आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही : मदिरा व सामग्री को किया जप्त

फर्सवानी मे शराबबंदी कराने गये टीम के साथ मारपीट

हमलावर 8 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने निकाला जुलूस

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण और चेकडेम का निरीक्षण किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एयरगन से फायरिंग करने वाल ग्वालियर में पकडाया
Next Article मौसम में बदलाव से धान की फसल में बढ़ा रोगों का खतरा, किसान समय पर करें प्रबंधन

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?