NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर-एसपी व विधायक ने किया सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर-एसपी व विधायक ने किया सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ
सारंगढ़

कलेक्टर-एसपी व विधायक ने किया सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ

एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय एवं भाजपा अध्य्क्ष ज्योति पटेल ने किया सम्बोधन

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:27 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र को नई दिशा देने वाले सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य उद्घाटन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे एवं विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के प्रशासनिक, राजनीतिक और पत्रकार जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नाजे ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल देते हुए मीडिया हाउस को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णेय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय से ही समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान व स्वतंत्रता पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोक तांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सारंगढ़ मीडिया हाउस को क्षेत्र की आवाज बनने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने की शुभकामनाएं दीं।
पत्रकार एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता हरिनाथ खूंटे ने कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा, सम्मान और मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से पत्रकारों की समस्याओं के शीघ्र समाधान, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सकारात्मक संवाद स्थापित करने की अपील की। निष्पक्ष पत्रकारिता पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधि बिनोद भारद्वाज ने कहा कि – लोक तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सत्ता पक्ष से बिना झुके निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सच को सामने लाना चाहिए, तभी समाज में पारदर्शिता और विश्वास कायम रह सकता है। मीडिया हाउस के डायरेक्टर भरत अग्रवाल ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंचासीन समस्त अतिथियों, जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं उपस्थित नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से ही सारंगढ़ मीडिया हाउस अपने उद्देश्य में सफल होकर जनहित में कार्य करेगा। इस अवसर पर मिस्टर छग राजेश पप्पू नायक, जिपं सदस्य बिनोद भारद्वाज, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, युवा भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, जनपद अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर, नपा प्रतिनिधि अजय बंजारे, कराते मास्टर विजेंद्र गुड्ड यादव, राजीव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य हरिहर जायसवाल, सारंगढ़ जनपद सीईओ श्री नायक, जय प्रकाश गुप्ता,कृष्णा महिलाने, वैष्णव समाज जिला महिला संरक्षक सत्यवती वैष्णव, प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी सहित मीडिया हाउस से भरत अग्रवाल, जगन्नाथ बैरागी, केशव वैष्णव, कमल सिँह यादव, अश्वनी साहू, दिलीप टंडन, अनुराज साहू, पुरुषोत्तम चौहान, राम गोपाल वैष्णव सहित पूरी टीम उपस्थित थी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक दिन भर मीडिया हाउस पहुंचकर बधाई एवं सहयोग प्रदान करते रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा मीडिया हाउस की भावी योजनाओं की जान कारी साझा की गई। सारंगढ़ मीडिया हाउस के शुभारंभ से जिले में पत्रकारिता को एक संगठित मंच मिलेगा, जिससे जनहित के मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकेगा।

You Might Also Like

सांसद प्रत्याशी श्रीमति कमलेश जांगड़े ने किया जनसंपर्क

दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के लिए आयोजित परीक्षण शिविर में 150 से अधिक हुए लाभान्वित

विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी और पत्रोपाधि अभियंता संघ के मध्य वार्ता में बनी विभिन्न मुद्दों पर सहमति

हाथियों के हमले से बुजुर्ग दंपत्ति घायल

साइबर सेल ने सटोरिया को सट्टा खिलाते किया गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पोलियो की खुराक पिलाना है दो बूंद हर बार
Next Article आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : विजय शर्मा

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?