NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: केलो नदी की सफाई के लिए उतारा गया पोकलेन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > केलो नदी की सफाई के लिए उतारा गया पोकलेन
रायगढ़

केलो नदी की सफाई के लिए उतारा गया पोकलेन

दो बड़े चैन माउंटेन मशीनों से की जा रही केलो नदी की सफाई

lochan Gupta
Last updated: June 7, 2026 2:27 am
By lochan Gupta June 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर की जीवनदायिनी केलो नदी की स्वच्छता, जल प्रवाह को सुचारू बनाए रखने तथा मानसून पूर्व तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत केलो नदी में दो बड़े चैन माउंटेन पोकलेन मशीनों को उतारा गया है, जिनकी सहायता से नदी में जमा गाद, झाडिय़ां, जलकुंभी, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
वर्तमान में निर्माणाधीन नालंदा परिसर के पास स्थित दोनों ओर के मरीन ड्राइव के नीचे नदी क्षेत्र में सफाई कार्य किया जा रहा है। नदी के दोनों किनारों एवं जल प्रवाह वाले हिस्सों में मशीनों के माध्यम से लंबे समय से जमा अवशेषों को हटाकर पानी के बहाव को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा मानसून को ध्यान में रखते हुए नदी के उन हिस्सों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां जल प्रवाह प्रभावित होने की संभावना अधिक रहती है। सफाई कार्य से बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति कम होगी तथा नदी का प्राकृतिक प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही नदी तटों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। केलो नदी शहर की महत्वपूर्ण जलधारा है और इसके निर्बाध प्रवाह को बनाए रखना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मशीनों के माध्यम से तेज गति से सफाई कर नदी में जमा गाद और अवरोधों को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने नदी में प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नहीं डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने शहरवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नदी और स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रशासनिक पहल के साथ जनसहभागिता की भी सबसे ज्यादा आवश्यकता रहती जितनी। नगर निगम द्वारा आगामी दिनों में भी केलो नदी के अन्य हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान जारी रखा जाएगा, ताकि मानसून के दौरान जल प्रवाह सुचारू बना रहे और शहरवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित शहरी वातावरण उपलब्ध हो सके।

You Might Also Like

कार्यों के गुणवत्ता की करें नियमित जांच-चंद्रवंशी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026

कोटवार की सेवा भूमि को कंपनी को सौंपने की थी तैयारी

मोड़ घाट के पास पिकअप और कार में भिड़ंत

महानदी हादसे में आहतों के साथ दिन-रात खड़े रहे उमेश पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नाबालिग को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
Next Article मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
सीएम साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पीपल का पौधारोपण
प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा
शिव ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग
नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म के मामलों में दो गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो : सीएम साय
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?