NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
रायगढ़

योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर

56 भोग और फूलों की वर्षा के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:19 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। श्री श्याम बगीची में चल रहे 28वें ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झूला महोत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से शुभारंभ हुए इस पांच दिवसीय महोत्सव के तीसरे दिन लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर झांकियों का अवलोकन किया। पूरा परिसर बांके बिहारी लाल और श्याम बाबा के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। यह महोत्सव 6 सितंबर तक चलेगा।
पहले दिन से ही श्याम बगीची में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। कोलकाता के कारीगरों द्वारा फूलों से सजाए गए भव्य फूल बंगले और दुर्ग-अंजोरा के कलाकारों द्वारा बनाई गई स्वचालित झांकियों को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। नयनाभिराम सजावट मन को हर्षित कर रही है।
श्री श्याम मंडल द्वारा श्याम बगीची में 12 हजार वर्गफुट का भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। गर्मी और भीड़ से राहत के लिए फागिंग सिस्टम लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बैरिकेट्स, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और पुलिस-ट्रैफिक जवानों की पुख्ता व्यवस्था की गई है, ताकि हर भक्त आराम से दर्शन कर सके। महोत्सव के मुख्य दिन अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा ने बताया कि आज 4 सितंबर की अर्द्ध रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। मधुर भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग और माखन-मिश्री का दिव्य भोग अर्पित किया गया। जैसे ही जन्मोत्सव की महा आरती हुई, पूरे मंदिर परिसर पंडाल में फूलों की वर्षा की गई। पूरा श्री श्याम मंदिर परिसर भगवान श्री कृष्ण और श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और विशाल महाभंडारा का आयोजन हुआ।

स्वचालित झांकियां दे रही हैं जीवन का संदेश

सचिव आनंद गर्ग ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणादायी और मनोरंजक झांकियां लगाई गई हैं – सिद्धी विनायक गणेश जी, कृष्ण-सुदामा मिलन, कृष्ण जी का गौ प्रेम, गोपियों संग रासलीला, कर्मा बाई का प्रभु प्रेम, विराट हनुमान जी पहाड़ मंदिर, डोरेमोन ड्रीम सिटी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साइबर क्राइम से बचाव एवं जुआ-सट्टा नियंत्रण जागरूकता झांकी और विशेष अमरनाथ यात्रा की वृहद झांकी। साथ ही लड्डू गोपाल झूला, राधा-कृष्ण झूला और वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन कर श्रद्धालु कृतार्थ हो रहे हैं।

श्री कृष्ण महोत्सव की खासियत

आज का मुख्य कार्यक्रम रहा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और 56 भोग, माखन-मिश्री उत्सव, भजन-कीर्तन, फूलों की वर्षा, महाआरती, विशाल प्रसाद वितरण एवं महाभंडारा रहा जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।

महोत्सव को भव्यता देने में जुटे सदस्यगण

अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल लेंध्रा, सचिव आनंद गर्ग, उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल गोलू, सहसचिव जयप्रकाश गोयल, सचिन बंसल, गजेंद्र गर्ग, संजय अग्रवाल, अनिल गर्ग, विनोद अग्रवाल, दीपक गर्ग सीए, महेश सिंघानिया, मनोज बेरीवाल, शिव थवाईत, सुनील बंसल, सुनील आरटीओ, सुनील लेंध्रा, संजय शर्मा, संजय कोसा, मनोज होंडा, राजेश गोयल, राहुल कंप्यूटर, अंगे शर्मा, आर्यन अग्रवाल, लक्ष्मण शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हरबिलास अग्रवाल, दीपक ज्योति, अमित जिंदल, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, पवन शर्मा आरटीओ, राजेंद्र अग्रवाल, मीडिया प्रभारी ऐश अग्रवाल, हेमंत शर्मा सहित समस्त सदस्यगण जुटे हैं।

You Might Also Like

सम्मान, संवेदना और उपलब्धियों का स्वर्णिम संगम

धनागर से चोरी हुई ट्रैक्टर लैलूंगा में पकड़ाई

किन्नर समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े

धूप-छांव के साथ आज से नवतपा की होगी शुरूआत

कलेक्टर ने आयुष मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त
Next Article अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?