NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त
रायगढ़

दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

मारपीट कर घर से भी निकाला, जुर्म दर्ज

lochan Gupta
Last updated: September 5, 2026 12:19 am
By lochan Gupta September 5, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताडि़त किया। पति ने दहेज में कैश, बाइक और जेवरात की मांग की। डिमांड पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया। परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, माहौपाली खरसिया चौकी क्षेत्र निवासी सलीमा टोप्पो (37) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2022 को स्वर्णदीप एक्का से हुई थी। शादी के एक-दो दिन बाद से ही पति, ससुर सरदार राम, जेठ अमरदीप और सास हराज्योति एक्का दहेज नहीं लाने की बात को लेकर उसे ताना मारने लगे। कुछ माह बाद महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद अगस्त महीने में उसके पति ने उस पर बच्चा गिराने के लिए दबाव बनाया। महिला ने ऐसा करने से मना किया तो पति उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि जेठ, सास और ससुर भी पति का साथ देते हुए महिला से गाली-गलौज और मारपीट करते थे।

कैश, बाइक और जेवरात की मांग

पीडि़ता के मुताबिक सास-ससुर और पति उससे कहते थे कि शादी में सोने के सामान के लिए कर्ज लिया गया है, जिसे चुकाना है। वे यह भी कहते थे कि वह मायके से सोने-चांदी के जेवरात लेकर नहीं आई है। पति स्वर्णदीप उस पर मायके से पल्सर बाइक, 51 हजार कैश और जेवरात लाने के लिए लगातार दबाव बनाता था। महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद 5 नवंबर 2023 को उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।

मारपीट कर घर से निकाला

पीडि़ता ने बताया कि वह इस उम्मीद में सब कुछ सहती रही कि उसका पति आगे सुधर जाएगा, लेकिन फरवरी 2024 में दहेज लेकर आने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद उसके पति ने तलाक के लिए रायगढ़ न्यायालय में आवेदन भी लगाया है। महिला के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को वह अपना सामान लेने के लिए ससुराल गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत की। महिला थाना प्रभारी ने मामले में काउंसिलिंग भी कराई, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में पीडि़ता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने उसके पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ धारा 85, 115(2), 296, 351(3) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

You Might Also Like

नदी में डूबने से बेबी एलिफेंट की मौत

निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढ़े में गिरी बाइक, सरपंच की मौत

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री

शक्ति अग्रवाल ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन में हो रहे निर्माण का किया निरीक्षण

शांति पूर्ण एवं भव्य शोभा यात्रा हेतु आयोजन समिति ने आभार जताया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विभिन्न विकास कार्यों से बदलेगी शहर की तस्वीर
Next Article योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?