बगीचा/जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र (चौकी पंडरापाठ) के अंतर्गत आने वाले एक ग्रामीण इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक घर में अकेली पाकर नाबालिग बालिका को दो बदमाशों ने जबरन मोटरसाइकिल पर अगवा किया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वहीं घटना में शामिल उसके एक नाबालिग साथी को भी संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 4 जून को दिन में लगभग 01 बजे चैकी पण्डरापाठ थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम में 02 व्यक्ति एक बाईक में सवार होकर ग्राम की एक नाबालिग बालिका के घर में गये और उसे जबरदस्ती अपने साथ बाईक में बैठाकर निर्जन स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर वहां से फरार हो गये। पीडि़ता के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त गंभीर घटना पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने आरोपियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मुख्य आरोपी विपुल यादव एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपी विपुल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, साथ ही दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संपे्रषण गृह भेजा गया है।
नाबालिग को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
मुख्य आरोपी विपुल यादव गिरफ्तार, नाबालिग साथी को भेजा बाल संप्रेषण गृह



