रायगढ़. एक बुजुर्ग महिला पलंग से उतर रही थी, इस दौरान सिर के बल गिरने से गंभीर चोट लगने पर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगापारा निवासी छोटकून यादव पति स्व. नित्यानंद यादव (60 वर्ष) विगत गई साल से टीबी बीमारी से पीडि़त होने के कारण उसका शरीर काफी कमजोर गया था। ऐसे में विगत 13 मई को रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो रही थी और 14 मई को सुबह करीब 5.30 बजे पलंग से उतर रही थी, तभी उसे चक्कर आने से सिर के बल गिर गई, इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजनों ने मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। जिसकी रविवार को सुबह मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
सिर में चोट लगने से वृद्धा ने दम तोड़ा



