NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले
रायपुर

जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले

रायपुर में 10 प्रतिशत, रायगढ़ में 4.65 प्रतिशत और भिलाई नगर में 7.84 प्रतिशत हुआ काम, आदिवासी और ग्रामीण जिले आगे

lochan Gupta
Last updated: May 17, 2026 11:24 pm
By lochan Gupta May 17, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां चल रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (एचएलबी) के गठन और सत्यापन का काम चल रहा है। जिसमें बड़े शहरों और नगर निगम क्षेत्रों की रफ्तार काफी धीमी है। राज्य सरकार की ताजा प्रगति रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 60.73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुल 48,742 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में से 29,602 ब्लॉकों का सत्यापन और गठन पूरा कर लिया गया है। हालांकि राजधानी रायपुर, रायगढ़, दुर्ग-भिलाई जैसे शहरी जिले इस अभियान में काफी पीछे चल रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम सबसे निचले पायदान पर है, जहां सिर्फ 4.65 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। वहीं भिलाई नगर में 7.84 प्रतिशत और रिसाली में 8.33 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। राजधानी रायपुर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यहां कुल 1,964 ब्लॉकों में से सिर्फ 203 ब्लॉकों का काम पूरा हो पाया है, यानी महज 10.34 प्रतिशत प्रगति दर्ज हुई है।

जीपीएम ने मारी बाजी, जशपुर-मोहला भी आगे

जहां शहरी इलाके पिछड़ रहे हैं, वहीं आदिवासी और ग्रामीण जिलों ने जनगणना तैयारियों में बाजी मार ली है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिला 100 प्रतिशत काम पूरा कर राज्य में पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा जशपुर में 99.87 प्रतिशत और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 99.84 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बेमेतरा में 97.8 प्रतिशत और मुंगेली में 96.52 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री बोले- सटीक जनगणना से पहुंचेगा सुशासन

मुख्यमंत्री साय ने जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना 2027 के आंकड़े भविष्य की योजनाओं, विकास और जनकल्याणकारी नीतियों की मजबूत नींव बनेंगे। मुख्यमंत्री ने बड़े शहरों और नगर निगम क्षेत्रों में धीमी रफ्तार पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को मैदानी मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

माइक्रो प्लानिंग से जीपीएम बना नंबर-1

जीपीएम कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने जिले की सफलता का श्रेय स्थानीय प्रगणकों और प्रशासनिक टीम को दिया। उन्होंने बताया कि दुर्गम और आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद माइक्रो प्लानिंग और रोजाना डिजिटल मॉनिटरिंग की मदद से 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया।

अधिकांश जिलों में काम शुरू, निगमों पर बढ़ा दबाव

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों में आंकड़ा शून्य है। यानी लगभग सभी जगह मैदानी स्तर पर काम शुरू हो चुका है। सिर्फ कबीरधाम के एक ब्लॉक में काम शुरू नहीं हुआ है। अब नगर निगम आयुक्तों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि शहरी क्षेत्रों में लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष नोडल अधिकारी तैनात किए जाएं।

You Might Also Like

महादेव सट्टा केस में पूर्व सीएम पर एफआईआर

निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से मिलती है सफलता-सीएम साय

सीएम साय के सुशासन में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर एक और बड़ा कदम

नगरीय निकाय चुनाव टालना चाहती है सरकार : भूपेश

नहीं रहे पूर्व मंत्री शिव नेताम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तेल संकट के बीच हाटी में ड्रम में बिक रहा था डीजल
Next Article सिर में चोट लगने से वृद्धा ने दम तोड़ा

खबरें और भी है....

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
ओ.पी. की विकासपरक राजनीति बनाम ‘सिंदूर पार्क’ ऑक्सीजोन
बेकाबू बाइक डवाइडर से टकराई, युवक की मौत
गीतांजलि एक्स. में डेढ़ लाख के जेवर की उठाईगिरी
डूब रही बेटी को बचाने गर्भवती मां ने डैम में लगाई छलांग, दोनों की डूबने से मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, आज रात रुकेंगे, कल जगदलपुर में लेंगे बैठक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?