रायगढ़। ‘वंदे मातरम्’ को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। यह जुलूस बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने ‘वंदे मातरम्’ के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया, वह राष्ट्रगीत का अपमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान गांधी परिवार के रवैये को पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सुनकर लाखों क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया था। सुमित शर्मा ने कहा कि भाजपा ‘वंदे मातरम्’ के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी के विरोध में रायगढ़ में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।
एफआईआर दर्ज करने की मांग
जिला महामंत्री विकास केडिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में दोनों गीत के दौरान बातचीत करते नजर आ रहे हैं और उनका व्यवहार ऐसा था, जैसे वे ‘वंदे मातरम्’ को वहीं रोकने की बात कर रहे हों। विकास केडिया ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की भावनाओं और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा है, इसलिए इसका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मामले में स्नढ्ढक्र दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसी विरोध में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से देशभर में मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं।



