NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेडख़ानी, धमकी व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेडख़ानी, धमकी व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
रायगढ़

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेडख़ानी, धमकी व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

महिला थाना व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 12:01 am
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर छेडख़ानी, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। गिरफ्तार आरोपी सौरभ सिंह राजपूत पिता श्याम किशोर सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी लश्करगंज थाना टिकारी जिला गया (बिहार) का रहने वाला है।
पीडि़ता ने 14 मई को महिला थाना रायगढ़ पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसमें बताया कि करीब 7-8 माह पहले उसकी पहचान आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। 05 जनवरी को आरोपी रायगढ़ आया और मेडिकल कॉलेज रोड चक्रधरनगर क्षेत्र में युवती को बुलाकर पसंद करने की बात कहते हुए गलत नियत से हाथ पकडक़र छेडख़ानी की तथा घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के कारण पीडि़ता ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई।
इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर युवती को परेशान करता रहा और बातचीत बंद करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। 30 अपै्रल को आरोपी ने युवती को साथ घूमने चलने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। भयभीत युवती आरोपी के साथ मथुरा चली गई। 04 मई को युवती ट्रेन से वापस रायगढ़ लौटी, लेकिन आरोपी उसका मोबाइल अपने पास रख लिया और केवल सिम वापस किया। घर पहुंचने के बाद पीडि़ता ने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई।
इसके बाद आरोपी युवती से मिलने की जिद करते हुए इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से युवती के परिजनों को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर धमकाने लगा। शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 74, 75, 79, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
आज आरोपी के रेलवे स्टेशन के पास देखे जाने की सूचना पर महिला थाना और थाना साइबर की संयुक्त टीम ने पीछा करते हुए चक्रधरनगर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को यूट्यूबर बताया और अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

विधिवत पूजा अर्चना कर सभापति डिग्री ने किया पदभार ग्रहण

कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र, सौर पैनल मॉडल के माध्यम से दी गई जानकारी

प्रतियोगी परीक्षाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सशक्त मार्गदर्शक ‘जनमन’ पत्रिका

अग्रसेन जयंती : जुम्बा डांस पर जमकर थिरका अग्र समाज

19 घंटे बाद समाप्त हुआ हुंकराडीपा चक्काजाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग-अरूणधर
Next Article मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

खबरें और भी है....

महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
ईट से हमला कर युवक की हत्या, बीच बस्ती में खून से लथपथ पड़ी मिली लाश
लूट और चेन स्नैचिंग पर पुलिस का एक्शन, सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई, नाकेबंदी के बाद संदिग्धों को पकड़ा, रायगढ़ पुलिस ने किया मॉकड्रिल
सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़
मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला अधिवक्ता कत्ल मामले में नहीं मिला सुराग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?