NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव
रायगढ़

मोदी राज ने आमजनता के घर का बजट बिगाड़ा- अटल श्रीवास्तव

महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 12:02 am
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में आज 2026 में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
प्रेस वार्ता में तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि 2013 में जो सोना 28,500 रु प्रति 10 ग्राम था, वह आज 1,52,130 रु के पार पहुँच गया है। इसी तरह खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है। चावल, दाल, तेल और दूध जैसी बुनियादी चीजों के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रु के पार होने से परिवहन और खेती की लागत बढ़ गई है, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ रहा है।
विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता को राहत देने के बजाय अजीबोगरीब सलाह दे रहे हैं। कभी किसानों को खाद कम उपयोग करने को कहा जाता है, तो कभी महिलाओं को खाद्य तेल और गैस का उपयोग घटाने की नसीहत दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सलाह देकर उन गरीब रेहड़ी-पटरी वालों और मेहनत कश मजदूरों का मजाक उड़ा रही है, जिनका काम सडक़ों पर निकले बिना नहीं चल सकता।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश की जनता कर्ज के बोझ तले दब रही है, वहीं प्रधानमंत्री अपनी विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री 70 देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिस पर 815 रु करोड़ से अधिक का खर्च आया है। साथ ही, 8400 रु करोड़ की कीमत वाले निजी विमान का मुद्दा भी उठाया गया।
पेट्रोलियम पदार्थों पर चर्चा करते हुए विधायक ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी केंद्र सरकार ने भारी टैक्स लगाकर जनता को लूटा। पिछले 12 वर्षों में पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स लगाकर सरकार ने करीब 47 लाख करोड़ रुपये जनता की जेब से निकाले हैं, लेकिन संकट के समय के लिए एक भी नया ‘क्रूड ऑयल भंडारण केंद्र’ नहीं बनाया गया।
छत्तीसगढ़ के संदर्भ में बात करते हुए नेताओं ने कहा कि राज्य में खाद की भारी किल्लत है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा तो करती है, लेकिन समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने में नाकाम रही है। सरगुजा जैसे क्षेत्रों में डीजल की कमी के कारण स्टील उद्योग और परिवहन ठप होने की कगार पर हैं।
अंत में, कांग्रेस ने मांग की कि प्रधानमंत्री अपनी विफलताओं को स्वीकार करें और विपक्ष को साथ लेकर देश की गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केवल भाषणों और अपीलों से जनता का पेट नहीं भरेगा सरकार को बढ़ती एक्साइज ड्यूटी और जीएसटी दरों में कटौती कर आम आदमी को तत्काल राहत देनी चाहिए। प्रेस वार्ता के दौरान शहर अध्यक्ष शाखा यादव ग्रामीण अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर जानकी काटजू, वसीम खान, वरिष्ठ नेताओं में हरेराम तिवारी, दीपक पांडेय, अरुण गुप्ता, संदीप अग्रवाल, रवि पांडेय, रिंकी पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की मौजूदगी रही इस दौरान महिला नेत्रियों की भी उपस्थिति रही।
समाचार के मध्य बॉक्स में

धर्मेन्द्र प्रधान का फूंका पुतला, बेची झालमुड़ी

कांग्रेस कार्यालय में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेसी एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पहुंचे और नीट परीक्षा के आयोजन में असफल होनें का आरोप लगाते हुए केन्द्र के एजुकेशन मिनिस्टर धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने महंगाई का विरोध करते हुए प्रतिकात्मक रूप से झालमुड़ी भी बेची।

You Might Also Like

संदिग्ध हालत में राजमिस्त्री की मौत

रासेयो इकाई जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पिता ने काम करने कहा तो बेटा ने पीट-पीटकर मार डाला

गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त

नाबालिग को भगाकर लूट ली अस्मत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेडख़ानी, धमकी व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल
Next Article सुबह से ही शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी रही लोगों की भीड़

खबरें और भी है....

कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा रायगढ़ प्रेस क्लब भवन
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
पति की मारपीट से पत्नी की मौत
इनोवा व मारूती एक्सएल-6 से हो रही थी गांजा की तस्करी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कुनकुरी को मिलेगी पहली आधुनिक आवासीय कॉलोनी, अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?