रायगढ़। जिला स्तरीय वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर आज एक अहम बैठक सम्पन्न हुई जिसमें पूर्व महापौर किशोर राय उपस्थित रहे।
तैयारियों का जायजा लेते हुए किशोर राय ने सभी प्रभारियों से समन्वय बनाकर जिम्मेदारी निभाने का आग्रह करते हुए कहा सभी मिलकर इस महाअभियान को ऐतिहासिक बनाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। वही जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है, इससे कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से नई ऊर्जा प्राप्त होती है। हमें इस अवसर का पूर्ण उपयोग करना चाहिए। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में वर्ग अधिकारी किशोर राय, जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, वर्ग प्रमुख सतीश बेहरा एवं जिला महामंत्री विकास केडिया की विशेष रूप से मौजूदगी रही नेताओं ने प्रशिक्षण महाअभियान की रूपरेखा, समयबद्ध संचालन तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विभिन्न व्यवस्था प्रभारियों को उनके दायित्वों के संबंध में आवश्यक टिप्स एवं दिशा-निर्देश दिए गए। मंच व्यवस्था, भोजन, आवास, पंजीयन, अनुशासन एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है प्रशिक्षण वर्ग-अरूणधर
जिला स्तरीय वर्ग प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न



