NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संगठन अनुशासन व संघर्ष की भावना गढऩे का जरिया-जितेंद्र देवांगन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संगठन अनुशासन व संघर्ष की भावना गढऩे का जरिया-जितेंद्र देवांगन
रायगढ़

संगठन अनुशासन व संघर्ष की भावना गढऩे का जरिया-जितेंद्र देवांगन

जमीन से जुदा कार्यकर्ता जी भविष्य का नेतृत्व :- जीवर्धन चौहान, भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की नर्सरी और सत्ता की पाठशाला :- अरुण धर दीवान

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रायगढ़ द्वारा आज जिले की पहली महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में जिले के नवनियुक्त पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्य और सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के आपसी परिचय और भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर एक ठोस रणनीति तैयार करना था। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन के पूर्व भारत माता पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरुआत की गई।बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र देवांगन ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा एक ऐसा मंच है जिसके जरिये युवाओं की सकारात्मक शक्ति का आकलन किया जाता है। यह संगठन केवल पद नहीं, जिम्मेदारी सिखाता है। राजनीति में कदम रखने वाले हर युवा के लिए भाजयुमो एक तरह से सैन्य परीक्षण की तरह प्रक्रिया है । यहाँ अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्रप्रथम की भावना गढ़ी जाती है। रायगढ़ के युवाओं में जो ऊर्जा दिखी, वह बताती है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं के भीतर नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने युवाओं को आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों के प्रति सजग रहने और केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। संगठनात्मक मार्गदर्शन की कड़ी में रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर,ने युवाओं को अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी। महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा
मेरी राजनीति की शुरुआत भी भारतीय जनता युवा मोर्चा से ही हुई थी। मैं नगर अध्यक्ष रहा, बूथ अध्यक्ष भी रहा। संगठन ने मुझे अनुशासन, निष्ठा और जनसेवा का पहला पाठ पढ़ाया, जो आज महापौर के रूप में काम आ रहा है। आज की बैठक में युवाओं का जोश देखकर गर्व हुआ। यही युवा शक्ति रायगढ़ के विकास और संगठन की मजबूती का आधार बनेगी। याद रखें, जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता ही कल का नेतृत्व है।जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान के कहा भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन की नर्सरी है और सत्ता की पाठशाला भी। जो कार्यकर्ता यहाँ अनुशासन, परिश्रम और विचारधारा की शिक्षा लेगा, वही कल नेतृत्व करेगा। आज की बैठक में युवाओं का उत्साह देखकर विश्वास हो गया कि रायगढ़ का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। याद रखिए, संगठन में वही सफल होगा जो मेहनत करेगा। युवा मोर्चा इसी संकल्प के साथ आगे बढ़े। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा आज की परिचयात्मक बैठक रायगढ़ युवा मोर्चा के लिए एक नई शुरुआत है। जिले के सभी मंडलों से आए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की एकजुटता ने साबित कर दिया कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। हमारा संकल्प है कि केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में रायगढ़ का युवा मोर्चा जनसेवा और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा।जिला महामंत्री विकास केडिय़ा व जतिन साव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई मंच से कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जिले में युवा शक्ति को एकजुट करने पर बल दिया।

मंच पर वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

बैठक के दौरान मंच पर भाजपा और भाजयुमो के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे, विलीस गुप्ता, विनायक पटनायक, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी आईटी सेल प्रभारी अंशु टुटेजा मन की बात’ प्रमुख शशि राठौर और सभापति डिग्री लाल साहू शामिल थे। इनके साथ ही भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक पांडे, राम जाने भारद्वाज, सूरज शर्मा, प्रीतेश बेहरा और जिला महामंत्री उमा शंकर शर्मा व त्रिलोचन राठिया ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

युवा पदाधिकारियों ने दिखाई एकजुटता

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, रविंद्र गवेल, प्रशांत सिंह ठाकुर, उजागर चौहान, तरनजीत भाटिया, संतोष यादव* और जिला मंत्री अंकित मिश्रा, ओंकार तिवारी, रजत गुप्ता, कैलाश यादव, किशन दास महंत, हरदीप शेरगिल व कृष्णा यादव,जिला कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल* के साथ ही जिला पदाधिकारी सहित भारी संख्या में मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार साझा किए।

संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प

बैठक के समापन सत्र में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ जिले में संगठन को सशक्त बनाएंगे। इस परिचयात्मक बैठक के माध्यम से युवा मोर्चा ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया और आने वाले समय में जनसेवा के कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात दोहराई।

You Might Also Like

नवरात्रि के अवसर पर रायगढ़ मानस मंच की विविध प्रस्तुति

विकास की पटरी पर अब सरपट दौड़ेगी ट्रिपल इंजन की सरकार

तीन चोरों से 50 हजार का माल बरामद

श्याम बाबा की पूजा अर्चना कर लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने किया कार्यक्रम का आगाज

टोकन नहीं कटने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?