NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ की सडक़ों पर गूंजा घोष, कदम से कदम मिलाकर निकले सैकड़ों स्वयंसेवक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ की सडक़ों पर गूंजा घोष, कदम से कदम मिलाकर निकले सैकड़ों स्वयंसेवक
रायगढ़

रायगढ़ की सडक़ों पर गूंजा घोष, कदम से कदम मिलाकर निकले सैकड़ों स्वयंसेवक

‘संघ शिक्षा वर्ग’ के तहत हुआ पथ संचलन, जनता ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

lochan Gupta
Last updated: May 26, 2026 12:41 am
By lochan Gupta May 26, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। रविवार शाम राजमार्ग की सडक़ों पर घोष की थाप और कदमों की कदमताल गूंज उठी, जब सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासित पथ संचलन करते हुए निकले. यह आयोजन वैदिक इंटरनेशनल स्कूल, पटेल पाली में चल रहे ‘संघ शिक्षा वर्ग’ के अभ्यास के तहत किया गया था। 150 स्वयंसेवकों ने संगठनात्मक एकता का अदभुत प्रदर्शन किया। इस पथ संचलन में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आए लगभग 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया. 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के इन स्वयंसेवकों के अनुशासित कदमों ने संगठनात्मक भावना और सांस्कृतिक पहचान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह पंथ संचलन कोड़ातराई से वैदिक स्कूल तक हुआ। शाम 7 बजे शुरू हुआ पथ संचलन कोड़ातराई स्कूल मार्ग से होते हुए वापस वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर और चौराहों पर बड़ी संख्या में नगरवासी अनुशासित संचलन देखने के लिए एकत्र हुए। लोगों ने आत्मीय भाव से पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
आयोजन के संबंध में बताया गया कि ‘संघ का मतलब अनुशासन है और देश के प्रति निष्ठा और समर्पण है, जो इतनी भीषण गर्मी में भी स्वयंसेवक 15 दिन के प्रशिक्षण वर्ग में सीख रहे हैं.’

सुबह 4 बजे से देर शाम तक चलता है प्रशिक्षण

‘संघ शिक्षा वर्ग’ संघ के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण है, जिसका उद्देश्य संगठनात्मक विकास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करना है. प्रतिभागियों का दैनिक कार्यक्रम सुबह 4 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलता है।वर्ग में शाखा संचालन, संगठनात्मक सिद्धांत, समकालीन राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा तथा सामाजिक जागरूकता और समाज परिवर्तन से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है।संघ शिक्षा वर्ग में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, सुबह 4 बजे से रात तक दिनचर्या, शारीरिक- बौद्धिक- संगठनात्मक प्रशिक्षण पर जोर दिया जाता है।

You Might Also Like

योग शिविरार्थियों ने गुडग़हन में पिलाई राहगीरों को शर्बत

शिक्षित बच्चे ही हमारे देश के भावी भविष्य हैं : पूनम सिंह

चरित्र संदेह में पत्नी पर टंगिया से हमला, पति गिरफ्तार

साहित्य जगत के दीप्तिमान साहित्यकार प्रो अंबिका वर्मा

करंट लगने से 3 मवेशियों की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मवेशियों की तस्करी करते दो सपड़ाए
Next Article आईपीएल सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?