NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना
रायगढ़

अनुकंपा नियुक्ति ठुकराकर माँ ने दिखाया बड़ा सपना

उसी त्याग से बना वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का मातृ दिवस पर भावुक संदेश

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:23 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मातृ दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने अपनी माँ को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए भावनात्मक संदेश साझा किया। श्री चौधरी ने कहा मेरे जीवन की शुरुआत बहुत साधारण परिस्थितियों से हुई थी। न कोई विशेष डिग्री थी, न सुविधाएं। पर मेरे पास मेरी माँ का अटूट प्रेम, संकल्प और विश्वास था, जिसने मुझे हर कठिनाई से लडऩे की ताकत दी। माँ ही वह शक्ति थीं, जिन्होंने मुझे कभी हार मानने नहीं दी। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार के सामने अनुकंपा नियुक्ति का विकल्प था, लेकिन माँ ने उन्हें उस रास्ते पर चलने के बजाय बड़े सपने देखने और लक्ष्य ऊंचा रखने की प्रेरणा दी। माँ का यह निर्णय उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उस दिन समझ आया कि माँ केवल परिवार की देखभाल करने वाली नहीं होती, बल्कि बच्चों के भविष्य को आकार देने वाली सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति होती है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह माँ के सपनों, त्याग और आशीर्वाद का परिणाम है। वित्त मंत्री ने चौधरी ने प्रदेश और देश की सभी माताओं को नमन करते हुए मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा,जय मातृ शक्ति केवल नारा नहीं, जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई है। माँ वह शक्ति है जो हर तूफान में ढाल बनकर अपने बच्चों की रक्षा करती है।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता के त्याग और संघर्ष को समझें और उनके सपनों को सम्मान दें।

You Might Also Like

जोरदार बारिश से तापमान लुढक़ा

डीएमओ पर घटिया बोरा के नाम से लाखों के घोटाले का आरोप

लुकापारा हाईस्कूल में संस्कृत सप्ताह का द्वितीय अधिवेशन

ससुराल पक्ष के साथ मिलकर बेटे ने मां को पीटा

दोना पत्तल दुकान में लगी आग

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संगठन अनुशासन व संघर्ष की भावना गढऩे का जरिया-जितेंद्र देवांगन
Next Article ट्रेलर की चपेट में आने से सायकल सवार की मौत,  मृतक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?