NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने का फरार आरोपी गिरफ्तार

पहले 7 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: May 10, 2026 11:22 pm
By lochan Gupta May 10, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले के पुराने और गंभीर प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत लैलूंगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के वर्ष 2019 के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भानूराम पैकरा उर्फ जमुनाडिहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में 12 मार्च 2019 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गांव में आयोजित पंचायत के दौरान एक युवक के साथ मारपीट, अपमान और प्रताडऩा की गई थी। घटना से मानसिक रूप से टूटे युवक ने अगले दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच में कई व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर थाना लैलूंगा में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान इस मामले में पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।
ऑपरेशनऋतलाश के तहत फरार आरोपियों की पुन: पतासाजी के दौरान थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों में अपराध में उसकी भूमिका पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

You Might Also Like

शहर की बेटी शुभी चौबे ने बढ़ाया मान, पीएमश्री नटवर स्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ बनीं आठवीं क्लास टॉपर

भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

अग्रणी महाविद्यालय में कुल उत्सव की प्रतियोगिताएं सम्पन्न

श्याम बगीची के नयनाभिराम झांकी देखने बेशुमार श्रद्धालुओं का अनंत रेला

भारद्वाज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध कबाड़ से भरी चार माजदा पकड़ाई, सवा तीन लाख का 14 टन स्क्रैप सहित 31 लाख की संपत्ति जब्त
Next Article संगठन अनुशासन व संघर्ष की भावना गढऩे का जरिया-जितेंद्र देवांगन

खबरें और भी है....

सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
सुशासन तिहार 2026 : सीएम साय ने मुंगेली को दी 353 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात
मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोडऩे का सशक्त माध्यम : सीएम साय
एएसआई एसएन मिश्रा 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय की पहल से मेधावी विद्यार्थियों ने लिया आईपीएल मैच का रोमांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?