NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
रायगढ़

सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

दो हितग्राहियों को दिया गया उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 एवं 29 के नागरिकों के लिए छोटे अतरमुड़ा सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में नगर निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग से संबंधित सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सफाई, कर, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राजस्व, आधार अपग्रेडेशन, श्रमिक पंजीयन एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए। शिविर में आए नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया तथा संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस दौरान हितग्राही भरत यादव के बच्चे लोकांक्षा यादव तथा प्रवीण जायसवाल के बच्चे यक्षित जायसवाल का जन्म प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर हितग्राहियों ने निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं मांग से संबंधितआवेदन प्रस्तुत करने की अपील की।
शिविर के समापन के पश्चात निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मौके पर ही सभी प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की पोर्टल पर समयबद्ध ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा प्रत्येक आवेदन की प्रगति पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए समयसीमा तय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य आम जनता को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है।

You Might Also Like

अग्रणी महाविद्यालय में कुल उत्सव की प्रतियोगिताएं सम्पन्न

दोस्त पर कुल्हाड़ी से हमला,आरोपी गिरफ्तार

आरओबी पर बना बे्रकर बन रहा जानलेवा, कई लोग हो चुके घायल

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनसामान्य की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

किरोड़ीमलनगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए भाजपा ने सुनीता मोहन विश्वकर्मा को बनाया उम्मीदवार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ हादसे में घायल युवक को मिली प्रशासन की मदद
Next Article सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश – वित मंत्री

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?