NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ हादसे में घायल युवक को मिली प्रशासन की मदद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ हादसे में घायल युवक को मिली प्रशासन की मदद
रायगढ़

सडक़ हादसे में घायल युवक को मिली प्रशासन की मदद

पीएम राहत योजना से कैशलेस हुआ उपचार, जिले का पहला मामला

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़ । जिले में सडक़ हादसों में घायलों को त्वरित राहत और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। थाना खरसिया क्षेत्र अंतर्गत हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को रायगढ़ पुलिस, जिला प्रशासन, मक्।त् टीम और मेट्रो अस्पताल के समन्वय से च्ड राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार सुविधा दिलाई गई है। यह जिले में इस योजना के तहत कैशलेस सुविधा दिलाए जाने का पहला मामला है।
जानकारी के अनुसार 06 मई की दोपहर थाना खरसिया क्षेत्र के सोनबरसा मेन रोड पर मोटरसाइकिल और कार के बीच भीषण सडक़ दुर्घटना हुई थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गुलशन राठिया, संजू राठिया और लव कुमार श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रायगढ़ रेफर किया गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल लव कुमार श्रीवास (19 वर्ष) को उसके परिजनों द्वारा इलाज के लिए रायगढ़ स्थित श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस एवं मक्।त् टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घायल को च्ड राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार दिलाने की प्रक्रिया शुरू की।
मक्।त् जिला प्रभारी दुर्गा प्रसाद प्रधान द्वारा तत्काल डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका वर्मा एवं डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी गई। अस्पताल से ही टीएमएस पोर्टल पर घायल की जानकारी, दुर्घटना का विवरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए गए। डीएसपी ट्रैफिक के निर्देश पर थाना खरसिया से प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे को घटनास्थल रवाना कर एक्सीडेंट आईडी जनरेट कराई गई तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों एवं घायलों का डिटेल अपडेट किया गया। थाना स्तर और ट्रैफिक शाखा से स्वीकृति मिलने के बाद कलेक्टर रायगढ़ द्वारा भी अनुमोदन प्रदान किया गया, जिसके बाद घायल युवक का च्ड राहत योजना के तहत कैशलेस उपचार शुरू कराया गया।
गौरतलब है कि च्ड राहत योजना के तहत सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति डेढ़ लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकता है। इसके बाद आवश्यकता अनुसार अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।
घटना के संबंध में थाना खरसिया में श्रीमती मालती राठिया निवासी बसनाझर की रिपोर्ट पर कार चालक के विरुद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

You Might Also Like

खेत में मिली युवक की संदिग्ध लाश

70 हजार मातृशक्तियों का जानकी को मिलेगा वरदान

बच्चों से जुड़ी अश्लील वीडियो अपलोड करता था युवक

नशे में धुत ड्राइवर की लापरवाही

विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में लगा ट्रासफार्मर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशे के खिलाफ मेडिकल संचालकों की हुंकार, निकली नशा मुक्ति बाइक रैली
Next Article सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?