NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश – वित मंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश – वित मंत्री
रायगढ़

सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता, सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ सशक्त संदेश – वित मंत्री

पटेलपाली मंडी परिसर में 150 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह, ओ.पी. चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, 35 हजार सीधे खातों में डीबीटी से अंतरित

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
6 Min Read

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ के पटेलपाली कृषि उपज मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 150 नव दाम्पत्य जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, सादगी, संस्कार और पारिवारिक सौहार्द का भाव देखने को मिला।
जिले में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के तहत रायगढ़ में 45, खरसिया विकासखंड में 15, बंजारी धाम खरसिया में 30, लैलूंगा विकासखंड में 30 तथा धरमजयगढ़ में 30 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सभी आयोजन स्थलों पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक और व्यवस्थित तैयारियां की गई थीं। विवाह मंडपों को पारंपरिक सजावट से सजाया गया था तथा वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।
मुख्य आयोजन में पहुंचे प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल विवाह कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला एक बड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी संदेश देते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी परिवार को आर्थिक अभाव के कारण बेटी के विवाह में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सरकार की पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा अब व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की जाती है, जिसमें से 35 हजार रुपये सीधे हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे जा रहे हैं, ताकि बिचौलियों की कोई गुंजाइश न रहे और वास्तविक हितग्राही को पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शेष राशि वर-वधू के परिधान, आवश्यक सामग्री तथा विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है। राज्य सरकार की यह पहल योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘रानी दुर्गावती योजना’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ कर रही है। इसके तहत बेटी के जन्म पर पंजीयन कराने के बाद, उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर शासन की ओर से डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना बेटियों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्त भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने नवविवाहित 45 दुल्हनों को स्वेच्छानुदान मद से 5-5 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने आयोजन में सहभागी रहे गायत्री परिवार की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री परिवार समाज में संस्कारों के बीजारोपण, शिक्षा, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पूरे राज्य में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायगढ़ जिले में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत शासन की सुविधाओं और योजनाओं के लाभ के साथ कर सकें।
कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, जनपद पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, पुसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, रायगढ़ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामश्याम डनसेना, नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष श्रीमती मनी मोहित सतपथी , सोहन चौधरी, त्रिवेणी डहरे, खीरमती हेमप्रसाद चौहान, भाग्यश्री चौहान तथा कविता नट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

लोचन नगर दुर्गा मंदिर में नवमी पर भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

कवि सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’ का काव्य वाटिका ने किया सम्मान

बालाजी राईस मिल को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश

इंदिरा नगर वार्ड 7 से राजनीति में उतरेंगे अनिल सिदार

ओपी चौधरी ने सारथी समाज के प्रति जताया आभार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुशासन तिहार शिविर में 69 आवेदन प्राप्त, जन्म प्रमाण पत्रों का किया गया वितरण
Next Article खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?