NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में स्वीकृत 15 महतारी सदनों में से 6 का काम पूरा, 6 और सदन प्रगति पर, तीन का काम अटका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले में स्वीकृत 15 महतारी सदनों में से 6 का काम पूरा, 6 और सदन प्रगति पर, तीन का काम अटका
रायगढ़

जिले में स्वीकृत 15 महतारी सदनों में से 6 का काम पूरा, 6 और सदन प्रगति पर, तीन का काम अटका

कलेक्टर ने धरमजयगढ़ विख. के कुड़ेकेला में महतारी सदन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में “महतारी सदन” का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इन सदनों के माध्यम से महिलाओं को सामूहिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, सामाजिक समरसता एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं में भागीदारी का सशक्त मंच उपलब्ध होगा।
रायगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत कुल 4 करोड़ 7 लाख 60 हजार रुपए की लागत से 15 महतारी सदनों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष स्थानों पर कार्य प्रगतिरत है।

इन ग्राम पंचायतों में पूर्ण हुआ निर्माण, कई स्थानों पर कार्य प्रगतिरत

विकासखंड रायगढ़ के ग्राम-महापल्ली एवं गोपालपुल, पुसौर विकासखंड के ग्राम-छिछोरउमरिया एवं गढ़उमरिया, घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम-छर्राटांगर तथा लैलूंगा विकासखंड के ग्राम-भुईयापानी में महतारी सदन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार विकासखंड रायगढ़ के ग्राम-लोईंग एवं बनोरा, पुसौर के ग्राम-बड़े हरदी एवं कोड़ातराई, खरसिया विकासखंड के ग्राम-तुरेकेला एवं बर्रा तथा धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम-बाकारूमा, कुड़ेकेला एवं आमापाली में निर्माण कार्य तेजी से प्रगतिरत है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में महतारी सदन का निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि गुणवत्ता एवं समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता न हो।

कलेक्टर का सख्त निर्देश: गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय-सीमा में पूर्ण करें कार्य

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज शुक्रवार को खनिज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल महतारी सदन के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। धरमजयगढ़ विकासखंड के छाल तहसील अंतर्गत ग्राम कुड़ेकेला में निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने तथा तकनीकी मानकों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के तकनीकी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाए और यदि कहीं भी मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। कलेक्टर ने कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सशक्त बनाने की यह महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

You Might Also Like

मारपीट से घायल युवक ने तोड़ा दम

संजीवनी नर्सिंग होम में दो दिवसीय भव्य नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर सम्पन्न

रेलवे लाइन पर मिली सिर कटी लाश, आत्महत्या की आंशका

भाजपा ने युवा नेतृत्व डॉक्टर पटेल पर जताया भरोषा, दी बड़ी जिम्मेदारी

माड नदी डेम किनारे जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, 13 सपड़ाए

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा: पाली प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य
Next Article कमला देवी अग्रवाल का निधन

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?