NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बीज निगम का काम पूरी तरह ठप, एमडी की तानाशाही से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > बीज निगम का काम पूरी तरह ठप, एमडी की तानाशाही से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर
खरसिया

बीज निगम का काम पूरी तरह ठप, एमडी की तानाशाही से नाराज कर्मचारी हड़ताल पर

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है, जिससे निगम का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। बीज भंडारण, रखरखाव, लोडिंग-अनलोडिंग और किसानों तक बीज पहुंचाने की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
हड़ताली कर्मचारियों ने निगम के प्रबंध संचालक पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें श्रम सम्मान निधि के तहत हर माह 4000 रुपये की राशि दी जा रही थी, लेकिन पिछले कई महीनों से बिना किसी सरकारी आदेश, लिखित निर्देश या किसी आधिकारिक पत्र के इस राशि को मनमाने तरीके से रोक दिया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि जब इस संबंध में प्रबंधन से जवाब मांगा गया तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। कई बार ज्ञापन और मांग पत्र सौंपने के बावजूद एमडी स्तर पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि बीज निगम मुख्य रूप से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के श्रम से संचालित होता है, क्योंकि निगम में स्थायी अधिकारियों की कमी है और कई पदों पर कृषि विभाग से प्रतिनियुक्ति के आधार पर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। हड़ताली कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एमडी अपना तानाशाही रवैया नहीं बदलते और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया जाता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

You Might Also Like

श्री शिव महापुराण कथा महेश साहू ने कथा श्रवण कर व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद

साध्वी उमा के श्रीमुख से पावन अमृतमय राम कथा आयोजन खरसिया में

नगर को मिली बड़ी सौगात, पालिकाध्यक्ष ने किया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य का शुभारंभ

प्रदेश राईस मिल एसो. ने मिलर्स की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

एसईसीएल छाल की सडक़ जर्जर ट्रेलर मालिक कल्याण संघ ने जताया आक्रोश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 27 टन अवैध कबाड़ से लदी दो माजदा पकड़ाई
Next Article शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 5 दिन बाद लापता बालिका वापस घर लौटी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?