खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी पदुमराम पटेल का आज 27 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 06 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। स्व. पदुमराम पटेल ने 95 वर्ष की लम्बी उम्र में अपने पीछे भरा-पुरा परिवार को छोडक़र दुनिया का अलविदा कहा।
स्व. पदुमराम पटेल, शहीद नंदकुमार पटेल के खास एवं सबसे करीबी माने जाते थे। जिन्होंने दर्रामुड़ा में कांग्रेस पार्टी की नींव रखी थी। उनके असमय निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। बता दें की स्व. पदुमराम पटेल, कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता लेखराम पटेल के बड़े पापा एवं युवा पत्रकार हितेश्वर पटेल के दादा थे।
स्व. पदुमराम पटेल के असमय निधन पर कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, परदेशी पटेल, गिरिश राठिया, हिन्दू पटेल, लवकुश पटेल, टेकलाल पटेल, कृष्णचंद पटेल, देवानंद पटेल, विजय पटेल, रामाधार पटेल, देवप्रसाद पटेल, दयाराम राठिया, मुरलीधर राठिया, रेशम पटेल, मुरलीधर पटेल, पितांबर पटेल सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना किए हैं।
ग्राम दर्रामुड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसी पदुमराम पटेल का निधन
