NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
रायगढ़

घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत

तेंदुपत्ता तोडऩे गए ग्रामीणों ने देखा शव

lochan Gupta
Last updated: May 8, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta May 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में शुक्रवार को सुबह एक हाथी शावक का घोघरा डैम में तैरता हुआ शव देखा गया। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाल कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घटना छाल रेंज के सिंझीझाप परिसर स्थित घोघरा डैम की है। जहां शुक्रवार की अलसुबह जब स्थानीय ग्रामीण तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए जंगल की तरफ गए, तो उनकी नजर डैम के पानी में उतराते हुए एक हाथी के बच्चे (शावक) के शव पर पड़ी। यह नजारा देख ग्रामीण सहम गए और उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना ‘हाथी मित्र दल’ के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी।
इससे वन अमला तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि इस इलाके में बीते कुछ समय से हाथियों का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। सिंझीझाप परिसर में पहले से ही 5 हाथियों का एक छोटा दल मौजूद था। इसी बीच 15 अन्य हाथियों का एक बड़ा झुंड भी वहां आ पहुंचा और दोनों दल आपस में मिल गए। इससे हाथियों की कुल संख्या 20 हो गई। बीती रात यह 20 हाथियों का विशाल दल इसी घोघरा डैम के आसपास के क्षेत्र में विचरण कर रहा था। ऐसे में वन विभाग और स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि रात में हाथियों का यह दल घोघरा डैम में पानी पीने या नहाने के लिए उतरा होगा, इसी दौरान यह नन्हा शावक गहरे पानी में चलाया गया होगा, जिससे डूबने से उसकी मौत हुई होगी।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग की टीम ने शव को डैम से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है, ऐसे में अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं हाथियों के दल की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांव में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

You Might Also Like

वित्त मंत्री ओपी की पहल से दिसंबर में रायगढ़ में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

महापौर ने लिया नाला सफाई कार्य का जायजा

आज से हवा की दिशा में बदलाव की संभावना

यूनिवर्सल कंप्यूटर्स में चोरों का धावा

जहर सेवन कर युवक ने की खुदकुशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला
Next Article मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

खबरें और भी है....

सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
किसान के बेटे ने बढ़ाया रायगढ़ का मान, संबलपुरी के अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक का मौत
खेत गए बुर्जुग पर जंगली सुअर ने किया हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुवेंदु होंगे बंगाल के नए सीएम, आज शपथ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?