रायगढ़। बीती रात एक युवक ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर लिया और जब पत्नी सो गई तो उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी हिमांशु दास महंत पिता निलांबर दास महंत (21 वर्ष) विगत 10 माह पहले एक लडक़ी से प्रेम विवाह करके घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने रखने से मना कर दिया, इससे राजीवनगर में किराए के मकान लेकर रह रहे थे। ऐसे में गुरुवार रात को दोनों एक साथ खाना खाए और सोने चले गए, इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया, जिससे युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट किया, तो कुछ देर बाद उसकी पत्नी सो गई। ऐसे में जब रात करीब एक बजे उसकी नींद खुली तो देखी कि हिमांशु विस्तर पर नहीं था, जिसे खोजने के लिए दरवाजा खोली तो उसका कहीं पता नहीं चला, ऐसे में जब कीचन में गई तो वह फांसी पर लटका हुआ था। इससे तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं परिजनों ने शुक्रवार को सुबह इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया, इससे पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामूली विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान



