NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे
खरसियारायगढ़

सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

पीएम श्रीआत्मानंद स्कूल में हुआ साइकिल वितरण समारोह

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान पीएम श्री आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरसिया में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत एक गरिमामयी सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 45 पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल मिलने से उत्साहित छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी, जिन्होंने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण (बंटी) सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, एल्डरमैन रतन अग्रवाल, पार्षद साहिल शर्मा (चीनू) और पार्षद ललित राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मन लगाकर पढऩे और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
दूर होगी आवागमन की बाधा, बढ़ेगा शिक्षा का स्तर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण व दूर-दराज से आने वाली छात्राओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इससे न केवल छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी, बल्कि उच्च शिक्षा के प्रति उनका रुझान भी मजबूत होगा। कार्यक्रम का सफल संचालन व प्रबंधन विद्यालय के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी के मार्गदर्शन में किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

सारडा एनर्जी की झूठी ईआईए रिपोर्ट के आधार पर जनसुनवाई की रची गई है साजिश

इंजीनियर खान को मिला राज्य स्तरीय अवार्ड

किरोड़ीमलनगर नपं में जन समस्या निवारण शिविर का हो रहा आयोजन

उद्योग प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक बैठक

घरघोड़ा एसडीएम दुर्गा प्रसाद बने राजनांदगांव जिला पंचायत के सीईओ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजे का दोहरा पैमाना?
Next Article पंचायती धर्मशाला में लगेगा आज से दो दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?