NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिजली करेंट से मासूम की मौत, दो गिरफ्तारअवैध कनेक्शन से चल रहा था शादी समारोह
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बिजली करेंट से मासूम की मौत, दो गिरफ्तारअवैध कनेक्शन से चल रहा था शादी समारोह
रायगढ़

बिजली करेंट से मासूम की मौत, दो गिरफ्तारअवैध कनेक्शन से चल रहा था शादी समारोह

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta May 22, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में शादी समारोह के दौरान सात वर्षीय बच्ची की करंट लगने से हुई मौत के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाह आयोजन में बिजली के अवैध कनेक्शन और घोर लापरवाही के चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम शिवानिया राठिया की मौत के मामले में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अब तक की मर्ग जांच, पीएम रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने दिवाली राठिया और मनबोध राठिया को उपेक्षापूर्ण कार्य से मृत्यु और विद्युत अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घटना की रिपोर्ट पर धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज की गई थी। प्रार्थी फिरसिंह राठिया ने बताया कि दिनांक 18 मई को उनके गांव के विक्रम राठिया के घर में शादी समारोह के दौरान दिवाली राठिया द्वारा सीधे बिजली खंभे से तार खींचकर अवैध रूप से विद्युत कनेक्शन लिया गया था। इस तार का प्लास्टिक कवर कई जगह से क्षतिग्रस्त था। आयोजन स्थल पर लोहे के पोल में टेंट लगाया गया था, जिससे छू जाने के कारण पोल में करंट आ गया। मृतिका शिवानिया राठिया खेलते-खेलते इसी पोल से झूल गई, जिससे उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग जांच में गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की पड़ताल और विद्युत विभाग से प्राप्त तथ्यों के आधार पर पाया कि दिवाली राठिया ने बिना किसी सुरक्षा उपायों के कटे-फटे तारों से सीधे बिजली खंभे से सप्लाई लिया था, जिससे पोल में करंट दौड़ गया। वहीं, टेंट और साउंड सिस्टम की निगरानी में लगे कर्मचारी मनबोध राठिया ने भी पोल में करंट प्रवाह की जानकारी होने के बावजूद इसे अनदेखा किया, जिससे हादसा टल नहीं सका।
धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में आरोपियों के विरुद्ध धारा 106(1), 3(5) बीएनएस एवं 136(1)(ए), 137 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी- दिवाली राठिया पिता रामसिंह राठिया उम्र 43 वर्ष साकिन सेमीपाली थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) व मनबोध राठिया पिता विपतराम राठिया उम्र 23 वर्ष साकिन सेमीपाली थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

You Might Also Like

आज होगा 51 निर्धन कन्याओं का विवाह

आईजीकेव्ही में पेपर लीक के बाद रद्द परीक्षाएं कल से, पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

कलमी में गरजा मनरेगा बचाओ संग्राम, मजदूरों की आवाज बनी कांग्रेस

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई माँ अष्टलक्ष्मी की वेदी पूजा

संदिग्ध हालत में ठेकाकर्मी की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 17 लाख की ऑनलाइन ठगी, झारखंड से दबोचकर लाए गए दो ठग
Next Article घर के बिस्तर में मिली मां-बेटा व बेटी की लाश

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?