रायगढ़. सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए एक युवक खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर लोड किया था, जिसे तमनार पुलिस ने उसे पकडकऱ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक सार्वजनिक सडक़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाते हुए स्टंट कर रहा था। इससे रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया पर नजर रख रही पुलिस टीम ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच किया तो उक्त वीडियो तमनार थाना क्षेत्र का पाया गया। इससे तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20 वर्ष) निवासी ग्राम कुंजेमुरा के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि युवक के पिता नरेंद्र सिदार एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं। इसके बावजूद, पुलिस ने कानून की सर्वोच्चता को बरकरार रखते हुए युवक को थाने तलब किया। इससे युवक ने स्वीकार किया कि उसने रील बनाने और लाइक्स पाने के चक्कर में यह वीडियो खुद बनाकर पोस्ट किया था। जिससे थाना प्रभारी ने युवक को न केवल फटकार लगाई, बल्कि उसे सडक़ पर इस तरह की स्टंटबाजी से होने वाले घातक परिणामों और कानूनी धाराओं के बारे में विस्तार से समझाते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाकर दंडित किया गया।
कानून सबके लिए समान
इस संबंध में एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह दूसरों की जान को भी खतरे में डालती है। कानून सबके लिए समान है, चाहे आरोपी पुलिस परिवार से हो या किसी प्रभावशाली पृष्ठभूमि से। ऐसे कृत्यों पर भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर ‘रील’ का जुनून पड़ा भारी
तमनार पुलिस ने स्टंटबाज युवक पर ठोका भारी जुर्माना



