NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंदिरा नगर में गूँजेगी श्रीहरि की महिमा, सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंदिरा नगर में गूँजेगी श्रीहरि की महिमा, सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ का भव्य आयोजन
रायगढ़

इंदिरा नगर में गूँजेगी श्रीहरि की महिमा, सात दिवसीय ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ का भव्य आयोजन

सिर पर मंगल कलश और लबों पर राधे-नाम: धूमधाम से निकली भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 12:47 am
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ के इंदिरा नगर क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। स्थानीय निवासी श्रीमती सावित्री एवं श्री मधुसूदन सिंह ठाकुर के परिवार द्वारा ‘श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक महोत्सव 06 मई 2026 से 13 मई 2026 तक आयोजित होगा। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन रायगढ़ के इंदिरा नगर क्षेत्र में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। आयोजन के शुभारंभ पर एक भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
मंगल कलश धारण: शाम को विधि-विधान से पूजन के पश्चात, क्षेत्र की सौभाग्यवती महिलाओं और युवतियों ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश स्थापित किया। यह लंबी कतारबद्ध श्रृंखला देखते ही बन रही थी, जो साक्षात शुद्धता और भक्ति का प्रतीक नजर आ रही थी।शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग को रंगोली और फूलों से सजाया गया था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। पूरा वातावरण ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तिमय धुनों पर नृत्य: शोभायात्रा में बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए। यात्रा के आयोजन स्थल पर पहुँचने के पश्चात, मंत्रोच्चार के साथ देवी पूजन संपन्न हुआ और मुख्य यजमानों द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण की पोथी को व्यास पीठ पर स्थापित किया गया। कथा वाचक पं. चंदन कृष्ण जी महाराज ने कहा ‘कलश यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि ईश्वर के स्वागत का और स्वयं के भीतर भक्ति के जल को शुद्ध करने का प्रतीक है। आज की इस शोभायात्रा ने पूरे रायगढ़ को धर्ममय कर दिया है।’
इस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के मुख्य कथा वाचक (कथा व्यास) पं. चंदन कृष्ण जी महाराज (शिक्षा श्रीधाम वृंदावन) होंगे, जो अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत के गूढ़ रहस्यों और भक्ति मार्ग से अवगत कराएंगे। 06 मई: कलश यात्रा शाम को निकाली गई एवं देवी पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया।09 मई वामन प्रसंग, श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (विशेष उल्लास),11 मई श्रीकृष्ण-रुक्मणी मंगल विवाह,13 मई यज्ञ-हवन, सहस्रधारा स्नान एवं ब्राह्मण भोजन,14 मई को स्वर्गीय बीरेन्द्र सिंह ठाकुर (भतीजा) के वार्षिक श्राद्ध के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा (प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इंदिरा नगर, रायगढ़ निवासी श्रीमती सावित्री एवं मधुसूदन सिंह ठाकुर ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस मंगलमय अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है। उनका कहना है कि इस संगीतयमयी कथा के माध्यम से न केवल पुण्य लाभ प्राप्त होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार होगा।

You Might Also Like

एसईसीएल सब एरिया की जर्जर सडक़ों को लेकर विभागीय मंथन जारी

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी ने बरलिया स्कूल को दिया उपहार

खरसिया विधानसभा की समन्वय समिति की बैठक हुई सम्पन्न

चुनाव प्रचार के आखरी दिन भी निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम ने किया डोर टू डोर जन संपर्क

दो पेट्रोल पंप सहित 4 संस्थानों को किया गया सील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डीएनए एवं जैविक/भौतिक साक्ष्य संकलन, परीक्षण कार्यशाला आयोजित
Next Article सुशासन तिहार: झगरपुर शिविर में महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?