NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले के 251 गुम इंसानों को खोज निकाला, 0 सबसे अधिक गुम इंसान की खोज लैलूंगा थाना ने की
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले के 251 गुम इंसानों को खोज निकाला, 0 सबसे अधिक गुम इंसान की खोज लैलूंगा थाना ने की
रायगढ़

जिले के 251 गुम इंसानों को खोज निकाला, 0 सबसे अधिक गुम इंसान की खोज लैलूंगा थाना ने की

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:20 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़. ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत जिलेभर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए 251 लोगों को पुलिस ने खोजकर वापस लाई है। जिसमें सबसे अधिक लैलूंगा पुलिस ने गुम इंसानों को खोजकर उनके घर पहुंचाया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा ऑपरेशन तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुम इंसानों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जाता है। ऐसे में इस आपरेशन के तहत जिलेभर के पुलिस पूरी संजिदगी के साथ कार्य कर रही है। जिससे राज्य स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अप्रैल माह में 251 गुम इंसानों को खोज निकाला है। इसमें विशेष बात यह है कि माह अप्रैल में 23 नाबालिकों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। जिससे पुलिस ने अभियान दौरान 36 नाबालिकों को ढूंढ निकाला है। वहीं 215 बालिग युवक-युवतियों को भी अभियान के तहत खोज निकाला। ऑपरेशन तलाश अभियान की एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर द्वारा विशेष रूप से मॉनिटरिंग की गई है। इससे राज्य के भीतर व राज्य के बाहर गुम इंसानों को सूचीबद्ध किया गया। थाना प्रभारियों द्वारा बालिग और नाबालिगों की खोज के प्रयास में जूट गए, जिससे यह बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है।

पंजाब के जलांधर से बालिका बरामद

अभियान के दौरान जूटमिल पुलिस ने पंजाब के जालंधर से गुम बालिका को सकुशल घर लाया। इसी प्रकार पूंजीपथरा पुलिस ने अंबिकापुर से नाबालिक की दस्तयाब की। वहीं थाना कोतवाली ने डभरा और थाना जूटमिल ने चंद्रपुर क्षेत्र से एक लापता नाबालिक को सकुशल वापस लाया है। इससे उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है।

अलग-अलग थाना के पुलिस ने की कार्य

ऑपरेशन तलाश के तहत जिला भर के थाना की पुलिस ने गुम इंसानेां की खोज में लगी थी। जिसमें सबसे अधिक 42 गुम इंसान की खोज लैलूंगा पुलिस द्वारा की गई है। उसके बाद थाना चक्रधरनगर 29, जूटमिल 27, पूंजीपथरा 24 गुम इंसनो को ढूंढा। वहीं कोतवाली और पुसौर 23-23, कोतरारोड और भूपदेवपुर 12-12, घरघोड़ा 11, कापू 10, तमनार 9, धरमजयगढ़ 8, खरसिया पुलिस ने 7, चौकी खरसिया 4, चौकी जोबी 3, चौकी रैरूमाखुर्द 1 गुम इंसानों को खोज निकला। थाने में दर्ज गुम इंसानों और दस्तयाब प्रतिशत के अनुसार थाना भूपदेवपुर का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। नाबालिगों के मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

क्या कहते हैं एसएसपी

इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “गुम नाबालिगों और महिलाओं से जुड़े मामलों में रायगढ़ पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। बच्चों को बहला-फुसलाकर भगाने या उनका शोषण करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभिभावक भी बच्चों की गतिविधियों और उनके सोशल संपर्कों पर सतत निगरानी रखें।”

You Might Also Like

रायगढ़ विकास का ब्रांड है सुरेश गोयल

ब्लूमिंग बड्स में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन

आउटलेट वाटर की क्वालिटी ठीक करने के निर्देश

कार-बाईक में भिड़ंत, 3 की मौत, कार चालक गंभीर

फूठामुड़ा घाटी पर लोहा लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोशल मीडिया पर ‘रील’ का जुनून पड़ा भारी
Next Article बारत से लौट रही स्कार्पियों को ट्रेलर ने मारी टक्कर

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?