NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ने महलोई में किया जनचौपाल का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिस ने महलोई में किया जनचौपाल का आयोजन
रायगढ़

पुलिस ने महलोई में किया जनचौपाल का आयोजन

अपराध, साइबर, महिला सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: May 3, 2026 11:19 pm
By lochan Gupta May 3, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़ ञ्च पत्रिका. तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम महलोई में शनिवार को पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्हें अपराधों के प्रति सजग किया गया।
इस जनचौपाल में प्रशांत राव आहेर ने महिला सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छेडख़ानी, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी और अपहरण जैसे मामलों में कठोर सजा व त्वरित कार्रवाई का प्रावधान बताया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील करते हुए साइबर अपराधों के तहत सचेत करते हुए प्रशांत राव आहेर ने ग्रामीणों को मोबाइल या सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों पर भरोसा न करने की सलाह दी। निजी जानकारी, बैंक डिटेल या ओटीपी साझा न करने और अनजान लिंक या लालच भरे ऑफर्स से दूर रहने को कहा। जागरूकता को साइबर अपराध से बचाव का प्रभावी तरीका बताया गया। साथ ही सडक़ सुरक्षा पर भी जोर देते हुए तेज गति, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने को जानलेवा बताया गया।
थाना प्रभारी ने नशे के विरुद्ध रायगढ़ और तमनार पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सहयोग मांगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। इस जनचौपाल में तमनार थाना का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिसने ग्रामीणों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

You Might Also Like

सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना

चौक चौराहों पर जलाया गया अलाव

एक उज्जवल कल के लिए मुस्कान: मुख स्वास्थ्य जागरूकता को एनटीपीसी लारा ने दिया बढ़ावा

ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मनाया काला दिवस, श्रम संहिता वापस ले सरकार

घरघोड़ा सीएमओ, अकाउंटेंट व 3 इंजीनियर पर गिरी निलंबित की गाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेन आता देख युवक ने फाटक पर बाइक छोडकऱ भागा
Next Article सोशल मीडिया पर ‘रील’ का जुनून पड़ा भारी

खबरें और भी है....

सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
फिजियोथेरेपी कॉलेज भवन, 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल स्टाफ क्वार्टर एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भवन का हुआ भूमिपूजन
अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के विस्तार, मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर महत्वपूर्ण निर्णय
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन
सामुदायिक भवन का लोकार्पण: वार्ड नं. 6 में 50 लाख रुपए की लागत से बना आधुनिक परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?