NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश के तीरंदाजों को सुविधा देने की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश के तीरंदाजों को सुविधा देने की मांग
रायपुर

प्रदेश के तीरंदाजों को सुविधा देने की मांग

संघ ने मुख्यमंत्री से स्पोर्ट्स कीट और आर्थिक सहयोग मांगा

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 29, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ ने राज्य में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए खिलाडिय़ों को जरूरी खेल सामग्री और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं देने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर अपनी मांग रखी है। संघ ने बताया कि वह करीब 30 साल से खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने और उन्हें प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार करने का काम कर रहा है। संघ का कहना है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में तीरंदाजी की प्रतिभाएं हैं, जिन्हें बेहतर सुविधाएं मिलने पर आगे बढऩे का अवसर मिल सकता है। संघ के मुताबिक राज्य, जिला, स्कूल और आदिवासी स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिताएं जल्द शुरू होने वाली हैं। इन प्रतियोगिताओं के लिए आर्चरी स्टैंड, बट्स, टारगेट फेस, पिन समेत कई अन्य खेल सामग्री की जरूरत होगी।
संघ खिलाडिय़ों और खेल संस्थाओं को यह सामग्री करीब 25 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध कराता है। जिला संघ, स्कूल, प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ी अपनी जरूरत की सामग्री की जानकारी समय पर संघ को दे सकते हैं। संघ अध्यक्ष ने बताया कि पिछले करीब 30 सालों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों से भाग लेने या प्रतियोगिता में भेजने के नाम पर कोई शुल्क नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था एनएमडीसी, एनटीपीसी, राज्य सरकार और अन्य सहयोगियों की मदद से चलती रही है। संघ का कहना है कि इस व्यवस्था से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाडिय़ों को भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और आगे बढऩे का मौका मिलता है।
संघ ने कहा कि पदक के लिए प्रतिभा के साथ नियमित अभ्यास, प्रशिक्षित कोच, बेहतर खेल सामग्री और प्रतियोगिताओं का अनुभव जरूरी है। इसलिए हर जिले में तीरंदाजी के लिए जरूरी संसाधन और प्रशिक्षित कोच उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संघ का मानना है कि इससे ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के अधिक खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिलेगा। संघ ने मुख्यमंत्री से तीरंदाजी के लिए आवश्यक खेल संसाधन और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। साथ ही संबंधित विभाग को इस दिशा में जरूरी पहल के निर्देश देने की मांग की है। संघ का लक्ष्य हर जिले से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लिए अधिक पदक हासिल करना है।

You Might Also Like

10 सितंबर को सीएम हाउस घेरेगी महिला कांग्रेस

होटल में गंदगी मिलने पर लगा जुर्माना

छ.ग. में कांग्रेस को आउट किया अब करेंगे क्लीन बोल्ड

डॉक्टर ने बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर बचाई आंखों की रोशनी

गुटबाजी और विरोध रोकने के लिए पार्टी-संगठन ने बनाई नई रणनीति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईएफएस अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी
Next Article यूसीसी पर कांग्रेस के प्रदर्शन की चेतावनी पर सांसद संतोष पांडेय का पलटवार, कहा- सफल नहीं होंगे मंसूबे

खबरें और भी है....

खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
पिस्टलनुमा एयरगन से युवक पर फायर, बाइक व एयरगन छोडक़र भागा आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
2 हादसों में 3 युवकों की मौत, नशे में ड्यूटी कर रहा वार्ड बॉय बर्खास्त
पत्रकार राकेश स्वर्णकार क़ो पितृ शोक
तेल टैंकर ने बाइक सवार युवकों को ठोका, दो मृत, बहन के घर से राखी बंधवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर, रायपुर रेफर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?