NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आरटीओ ऑफिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > आरटीओ ऑफिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
रायपुर

आरटीओ ऑफिस का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

एचएसआरपी के नाम पर जनता से हो रही अवैध वसूली : कांग्रेस

lochan Gupta
Last updated: May 28, 2025 12:06 am
By lochan Gupta May 28, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में आ रही समस्या को लेकर आज कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर के बीरगांव स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव किया. कांग्रेसियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाने और अभी चालानी कार्रवाई नहीं करने की मांग की है. मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी है।
कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि नंबर प्लेट नया लगाने में ही लंबा समय लग रहा है. इस बीच लोगों पर चलानी कार्रवाई भी की जा रही है, जो जनता के साथ अन्याय है. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार आम जनमानस को परेशान करने का काम किया जा रहा है. आम जनता के पैसों को बिल्कुल भी लूटने नहीं दिया जाएगा, कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी है. उन्होंने नए नंबर प्लेट लगाने के पीछे बड़े घोटाले की आशंका जताई है. उन्होंने नंबर प्लेट लगाने के लिए अतिरिक्त पैसे वसूलने की बात कही है।
लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में लोगों ने बताया कि अपॉइंटमेंट मिलने के बाद भी नंबर प्लेट लगाने कई घंटों इंतजार कराया जाता है, फिर गलत नंबर का स्टीकर भी लगा दिया जाता है. इसके चलते कई बार चालान पटाना पड़ा है. कांग्रेस ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाने के साथ ही नंबर प्लेट जिनके नहीं लग पाए है उनसे चालान की कार्रवाई न करने की मांग की है. मांगें पूरी नहीं होने पर सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी दी है.
कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों के नंबर प्लेट बदला जाना है, जिसमें सिर्फ रायपुर जिले में ही 10 लाख नंबर प्लेट लगाये जाने हैं. वर्तमान में 10 प्रतिशत काम ही पूरे किए गए हैं, बाकी वाहन मालिकों पर चालान की कार्रवाई धड़ल्ले से शुरू कर दी गई है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नंबर प्लेट लगाए जाने वाले स्थान पर शासकीय कर्मचारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जाए, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में कव्हर, ब्रेकेट की बिक्री पूरी तरह बंद किया जाए. नंबर प्लेट लगाने के लिए दी गई तिथि पर नंबर प्लेट उपलब्ध कराया जाए, नंबर प्लेट लगाने के लिए केंद्र पर पहुंचे वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार रोकने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जाने वाली चालानी कार्यवाही पर भी रोक लगाई जाए, जब तक लगभग सभी वाहनों में नंबर प्लेट लग नहीं जाते. पूर्व में भी वरिष्ठ कांग्रेसियों ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश से इस संबंध में मुलाकात की थी।
प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, मो. सिद्धिक, बैसाखू सागर, पार्षद मो. रियाज, आशीष दुबे, चांद अहमद,चंदन पाल, रूकुमलाल वर्मा, कमलाकांत शुक्ला, मोहम्मद रियाज, सोमेन चटर्जी, मनोज सोनकर, दिलीप गुप्ता, मोहम्मद सिद्दीक, सुरेश बाफना,राजेंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

You Might Also Like

एनआईए की तर्ज पर प्रदेश में एसआईए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर किया कृषक उन्नति योजना का बालोद से शुभारंभ

मुख्यमंत्री से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर मैग्नेटो मॉल में तोडफ़ोड़ : बजरंग दल का चक्काजाम

भाजपा विकास करती है, ठगने का काम कांग्रेस करती है : विष्णु देव साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला : जांच में मिले 150 संदिग्ध खातेधारक
Next Article स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?