NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका
रायगढ़

बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

जमीन विवाद में जमकर की थी पीटाई, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 25, 2026 12:08 am
By lochan Gupta April 25, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में युवक ने अपनी बड़ी मां की लात-घूसों से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाइक से ले जाकर जंगल में फेंक दिया। चार दिन बाद सड़ी-गली लाश मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को ग्राम बेहरामार का रहने वाला लोकनाथ राठिया थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसकी मां केवला बाई राठिया (70) पिछले 4-5 दिनों से लापता है। लोकनाथ ने अपने चचेरे भाई आशन राठिया (36) पर जमीन विवाद के चलते किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसी दौरान पुलिस को बेहरामार-जामपाली पगडंडी मार्ग के जंगल झुरमुट में शव पड़े होने और दुर्गंध आने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां झाडिय़ों के बीच गड्ढे में महिला का सड़ा-गला शव मिला। शव की पहचान केवला बाई राठिया के रूप में हुई।

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद

इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान सामने आया कि जमीन के बंटवारे और बिक्री को लेकर चचेरे भाई आशन राठिया और केवला बाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 18 अप्रैल को केवला बाई महुआ बीनने के लिए गई थी, तभी आशन राठिया ने जमीन बेचने की बात को लेकर बड़ी मां से विवाद किया और हाथ-मुक्कों और लात-घूसों से हमला कर दिया। इस हमले में केवला बाई की मौत हो गई।

सबूत छिपाने के लिए लाश जंगल में फेंका

घटना के बाद किसी को भनक न लगे, इसके लिए आशन राठिया ने शव को अपनी बाइक में लादकर जंगल के झुरमुट में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने संदेही आशन राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपनी बड़ी मां की हत्या करने और शव को छिपाने के लिए उसे जंगल में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक और जमीन की ऋण पुस्तिका जब्त कर ली है। साथ ही आरोपी आशन राठिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद में कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। गुस्से में किए गए ऐसे जघन्य अपराधों पर रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि आमजन विवादों का समाधान संवाद और कानून के माध्यम से करें, न कि हिंसा के जरिए। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

स.शि.मं.राजीव नगर का गृह परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य-सीएम साय

ट्रेलर मालिक कल्याण संघ का अवैध वसूली के खिलाफ हल्लाबोल

जिला कांग्रेस आज आयकर दफ्तर के सामने करेगा विरोध-प्रदर्शन

मेकाहारा को चार नये विषय में पीजी की मिली स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्कूल में निकला साढ़े 5 फीट का कोबरा
Next Article सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर

खबरें और भी है....

वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
रिटायर्ड अधिकारी से 36.97 लाख की ठगी, राजस्थान से पकड़े गए महिला समेत 5 आरोपी
चोरी की बाइक के सााथ आरोपी गिरफ्तार
सट्टा खाईवाल एजाज खान किया सरेंडर
बड़ी मां की हत्या कर शव को जंगल में फेका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्षो पुरानी मांग पर ओपी चौधरी ने लगाई मुहर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?