रायगढ़। शहर का एक और सट्टा खाईवाल एजाज खान निवासी पतरापाली ने कोतवाली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च को मुखबिर सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बापूनगर निवासी नरेंद्र दीप को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा था। उसके कब्जे से मोबाइल, 2070 रुपये नगद और सट्टा पट्टी जब्त की गई थी। पूछताछ में नरेंद्र दीप ने कमीशन पर सट्टा लिखना और इसके पीछे खाईवाल शहनवाज उर्फ सानू तथा एजाज खान के नेटवर्क का खुलासा किया था। इससे पुलिस ने नरेंद्र दीप के साथ शहनवाज और एजाज खान को आरोपी बनाया था। इससे आरोपी एजाज खान ने कल सरेंडर किया है।



