NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली
जशपुरनगर

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास व पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत की अगुवाई में, 70 से अधिक पुलिस व नगर सेना के जवानों ने रैली में शामिल होकर शहर के विभिन्न गलियों में रैली निकाली। ‘हेलमेट पहने, सुरक्षित रहें व परिवार को खुश रखें’ का संदेश दिया, रक्षित केंद्र में पुलिस कर्मियों यातयात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
कलेक्टर व पुलिस कप्तान का शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों व पुलिस के जवानों के लिए सख्त निर्देश, बने आम नागरिकों के लिए उदाहरण, बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहनना अनिवार्य, वरना कार्यवाही की जावेगी। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन जशपुर प्रतिबद्ध है, उल्लेखनीय है कि सडक़ दुर्घटनाओं में अधिकांशत: दुर्घटनाएं दो पहिया वाहनों की होती है, जिसमें मृत्यु का एक कारण हेलमेट नहीं पहनना भी होता है, जिसके मद्देनजर आम नागरिकों को हेलमेट पहनने तथा अन्य यातायात नियमों के पालन हेतु आज दिनांक 18.04.26 को कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास व पुलिस कप्तान जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत के नेतृत्व में 70 से अधिक पुलिस व नगर सेना के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ वृहत बाइक हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली रक्षित केंद्र जशपुर से प्रारंभ होकर टिकिटगंज, बाघिमा,महाराज चौक, रणजीता स्टेडियम, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, भागलपुर, से वापस दरबारी टोली, बाजार डांड, बस स्टैंड होते हुए वापस रक्षित केंद्र जशपुर में समाप्त हुई। रक्षित केंद्र जशपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने उपस्थित पुलिस व नगर सेना के जवानों तथा गणमान्य नागरिकों संबोधित करते हुए बताया कि मोटर साइकल की सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्यु का कारण अधिकांशत: हेलमेट नहीं पहनने पर, सिर में आई चोट के कारण होता है, हेलमेट पहनने पर दुर्घटनाओं के दौरान सिर के गंभीर चोटों से बचा जा सकता है, समय रहते इलाज होने पर मृत्यु को टाला जा सकता है, अत: मोटर साइकल चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने, साथ ही अपने परिजनों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास ने अपने वक्तव्य में कहा कि यातायात नियमों का अवश्य पालन करें, चार पहिया वाहनों में चलते वक्त सीट बेल्ट लगाना व दोपहिया वाहनों में चलाने वाले तथा पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य है, घर से निकलते ही, वाहनों में बैठते वक्त उक्त दोनों चीजों को अपनी आदत में सुमार करना जरूरी है, दुर्घटनाएं कभी भी हो सकती है, जागरूकता व सतर्कता से भावी गंभीर क्षति से बचा जा सकता है। खुद भी जागरूक रहें व अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार नागरिक बनना होगा, यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में मृत्यु होती को कम किया जा सकता है, अधिकांश सडक़ दुर्घटनाएं नशे में वाहन चलाने, तेज गति से वाहन चलाने यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती हैं, अत: यातायात नियमों का पालन करें तथा बाइक चलाते वक्त हेलमेट अवश्य धारण करें। नाबालिगों को वाहन चलाने न देवें। जिले के कलेक्टर व पुलिस कप्तान ने शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों व पुलिस के अधिकारी तथा जवानों को को सख्त निर्देश दिया है कि यातायात नियमों का पालन करें, किसी भी कार्य से घर से निकलने व दफ्तर जाते वक्त भी दो पहिया वाहन चलाने पर हेलमेट अवश्य पहने, आम नागरिकों हेतु उदाहरण पेश करते हुए, उन्हें हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करें, पुलिस सभी दफ्तरों में चेक करेगी, बिना हेलमेट व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जावेगी। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में नगर निगम अध्यक्ष जशपुर अरविंद कुमार भगत के द्वारा उपस्थित जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों/कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। हेलमेट जागरूकता बाइक रैली के दौरान ्रष्ठरू जशपुर, प्रदीप साहू, तहसीलदार जशपुर महेश्वर उइके, डी एस पी यातायात कुंजराम चौहान, जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज,रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे व यातायात प्रभारी जशपुर उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर सहित पुलिस व नगर सेना के अधिकारी/जवान शामिल रहे।
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की आम नागरिकों से अपील – सडक़ पर हमेशा बाईं ओर चलें एवं यातायात संकेतों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं एवं मोबाइल फोन का उपयोग न करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेकिंग से बचें। नाबालिगों को वाहन न चलाने दें। अपने वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें। सडक़ को खेल का मैदान न समझें एवं यातायात बाधित न करें। वाहन चलाते समय सतर्कता एवं संयम बनाए रखें। ‘सडक़ सुरक्षा -जीवन रक्षा’

You Might Also Like

युक्तियुक्तकरण की पारदर्शिता पर उठ रहे सवाल, काउंसलिंग का पूर्ण बहिष्कार

डाइट में 5 दिवसीय योग उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न

मापन मेला से बच्चों की गणितीय अवधारणाएं स्पष्ट होगी : आशुतोष

जल संरक्षण सबसे बड़ी जरुरत : सालिक साय जिपं अध्यक्ष

‘नोनी रक्षा रथ’ दुलदुला इलाके के ग्राम बम्हनी में पहुंचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर स्टेशन पर विश्व विरासत दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article आज निकलेगी भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?