NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने दिए कुनकुरी को 107 करोड़ 32 लाख की सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय ने दिए कुनकुरी को 107 करोड़ 32 लाख की सौगात
जशपुरनगर

सीएम साय ने दिए कुनकुरी को 107 करोड़ 32 लाख की सौगात

दो वर्षों के सुशासन में बदली कुनकुरी की तस्वीर, विकास की लिखी गई नई इबारत

lochan Gupta
Last updated: December 22, 2025 11:56 pm
By lochan Gupta December 22, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की नींव रखी गई है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त, सुव्यवस्थित और समृद्ध नगर के निर्माण हेतु कुल 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनका सीधा लाभ नगरवासियों को मिल रहा है। इन योजनाओं से नगर की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, यातायात और नागरिक सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार हो रहा है। कुनकुरी नगर की प्रमुख विकास उपलब्धियां में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 63 करोड़ 84 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे युवाओं को अत्याधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी घोषणा पूरी करते हुए नगर पंचायत के 53 विकास कार्य के लिए 5 करोड़ रुपए की मंजूरी देकर उन्होंने जनता से किए वादे को पूरा किया।इस राशि से नगर के विभिन्न मोहल्लों, बस्तियों और वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने के लिए 53 अलग-अलग विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिससे नागरिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। हाल ही में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुनकुरी नगर को बड़ी सौगात मिली है,नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 62 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है,जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद एवं योग को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक नेचुरोपैथी भवन का निर्माण किया जाएगा नगर के छठ घाट का समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 17 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है,जिससे पर्यटन और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने हेतु छठ घाट का सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को गति मिलेगी।सीएम साय ने एक और घोषणा को पूरी करते हुए आधुनिक ऑडिटोरियम भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 67 लाख रुपए की मंजूरी दी है, इस भवन में कला, संस्कृति और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर को मिलेगा पहला बड़ा बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का लाभ मिलेगा।
नालंदा परिसर विस्तार 250 सीटर के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती लाने हेतु नालंदा परिसर का विस्तार, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।नगर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हाई-टेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा,इसके लिए 7 करोड़ 26 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।जिससे यात्रियों की सुविधा और नगर के यातायात ढांचे सुदृढ़ होगी। नगर में रिक्रिएशन चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया जा रहा है,जिसकी लागत 1 करोड़ 2 लाख रुपए की मंजूरी मिली है,नगर में एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं अन्य विकास कार्य किए जायेंगे।इससे बच्चों के मनोरंजन, सुरक्षित खेल और नगर में बेहतर रात्रिकालीन रोशनी की व्यवस्था होगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय की पहल से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण को मिला नया जीवन

सालिक साय की तत्परता से बाबा पारा के ग्रामीणों को मिली अंधेरे से मुक्ति

हाथियों से सुरक्षित रहने लोगों को किया जा रहा जागरूक

जिले में 21 को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बड़ी बैठक

दो वर्ष से फरार बाईक चोर रितिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रतनपुर परिक्षेत्र कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष बने शिव कुमार यादव
Next Article खेलो इंडिया फिट रहो इंडिया पखांजुर में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?