NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर स्टेशन पर विश्व विरासत दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर स्टेशन पर विश्व विरासत दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
बिलासपुर

बिलासपुर स्टेशन पर विश्व विरासत दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सांस्कृतिक एवं ऐतहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का दिया गया संदेश

lochan Gupta
Last updated: April 18, 2026 11:51 pm
By lochan Gupta April 18, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन के गेट क्रमांक 01 स्थित डोम एरिया में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य विश्व एवं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। इस वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल परिषद द्वारा ‘संघर्षों और आपदाओं के संदर्भ में जीवित विरासत के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया’ विषय निर्धारित किया गया है, जिसके अनुरूप कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड एवं स्कूली बच्चों द्वारा विश्व विरासत दिवस पर आधारित नुक्कड़ नाटक की जीवंत एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित यात्रियों एवं आगंतुकों को अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त सेल्फी पाइंट के माध्यम से उपस्थित आगंतुकों एवं यात्रियों ने सेल्फी लेकर भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के प्रति संकल्पित होकर जागरूकता का संदेश दिये। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक के श्रीनिवास, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री दीपक ठाकुर सहित अधिकारीगण, कर्मचारीगण व अधिकाधिक संख्या में यात्रीगण उपस्थित थे। अपने संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के श्रीनिवास ने कहा कि धरोहरें हमारे इतिहास, संस्कृति और पहचान का अभिन्न अंग हैं, जिनका संरक्षण हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि इन धरोहरों को सुरक्षित रखकर ही हम आने वाली पीढिय़ों को अपनी समृद्ध विरासत से परिचित करा सकते हैं और उनमें गौरव की भावना विकसित कर सकते हैं। इस आयोजन के माध्यम से उपस्थित यात्रियों एवं नागरिकों को सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने एवं सक्रिय योगदान देने का सकारात्मक संदेश प्रदान किया गया।

You Might Also Like

नवनिर्मित ‘वर्षा वाटिका’ का श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय ने किया शुभारंभ

बिजली चोरी पर एसईसीएल विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

17 से नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाडिय़ों पर की जाएगी कार्रवाई

1800 करोड़ से अधिक की लागत से 49 स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी

स्वच्छ नीर थीम पर टंकियों में पानी की जांची गई शुद्धता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बंदूक से विकास की ओर, सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
Next Article जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?