NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 4:03 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के फरसाबहार में एक 38 साल की विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को जमीन पर पटक कर, मार पीट भी किया, फिर आरोपी प्रार्थिया के घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी संजीत खलखो, उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 4 जनवरी को थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 38 वर्षीय शादीशुदा महिला ने थाना फरसाबहार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 3 जनवरी की प्रात: 10.30 बजे अपने घर के आंगन में बर्तन मांज रही थी व घर में अकेली थी,इसी दौरान गांव का ही आरोपी संजीत खलखो, चुपचाप पीछे से उसके पास आया तथा उसे दबोचा लिया फिर गलत नियत से उसके पहने वस्त्र, साड़ी ब्लाउज को फाड़ दिया, पीडि़त प्रार्थिया के द्वारा विरोध करने पर आरोपी के द्वारा प्रार्थिया को जमीन पर पटक कर, मार पीट भी किया गया, फिर आरोपी प्रार्थिया के घर से निकल गया। पीडि़त प्रार्थिया के द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को फोन के माध्यम से बताने पर, प्रार्थिया का पति जब घटना के संबंध में पूछने के लिए आरोपी संजीत खलखो के घर गया तो वहां भी आरोपी संजीत खलखो के द्वारा अपने घर को बंद कर, प्रार्थिया के पति को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की गई थी।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना फरसाबहार में आरोपी के विरुद्ध उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 74, व 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संजीत खलखो उम्र 34 वर्ष को उसके घर से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी संजीत खलखो के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अमरनाथ पैंकरा, आरक्षक ईश्वर साय व मरियानुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, फरसाबहार क्षेत्र में एक शादी शुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

You Might Also Like

कांग्रेस के अभेद्य किले में सेंध : सालिक साय की ऐतिहासिक जीत ने बदला सियासी समीकरण

पशु तस्करी का फरार सरगना संजीव सिंह पुलिस के हत्थे चढ़ा

पुलिस अभिरक्षा से फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार बोर्ड के सदस्य प्रकाश मोदी का जशपुर आगमन

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिए ऐतिहासिक सौगात
Next Article नामदेव जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?