NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महापौर चौहान ने बरमुड़ा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन, विकास को मिल रही रफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महापौर चौहान ने बरमुड़ा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन, विकास को मिल रही रफ्तार
रायगढ़

महापौर चौहान ने बरमुड़ा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन, विकास को मिल रही रफ्तार

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में आधारभूत विकास कार्यों को गति देने की दिशा में नगर निगम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 43 बरमुड़ा में विश्वकर्मा घर से श्याम पटेल के घर तक 11 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा किया गया।स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सडक़ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
महापौर जीवर्धन चौहान ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है, ताकि किसी भी क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। महापौर ने आगे कहा प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से रायगढ़ में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। सडक़ों, नालों, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, जिससे शहर का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।नगर निगम द्वारा बरसात से पूर्व आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न वार्डों में निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेज किए गए हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आने वाले समय में भी इसी तरह विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी और शहर को सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर वार्ड पार्षद विष्णु चरण पटेल, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, अमित शर्मा, आनंद भगत, पार्षद नारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

You Might Also Like

देशी-विदेशी वाद्य यंत्रों की जादुई संगत से चक्रधर समारोह का मंच हुआ रोमांचित

बटमूल महाविद्यालय परिवार ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एलआईसी बीमा सखी बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन

‘ओ.पी.जिंदल स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2025-26’

पावर ग्रिड तरकेला में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में जनगणना 2027 की महातैयारी, 1 मई से घर-घर उतरेगा प्रशासन
Next Article सीएम साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चि_ी

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?