NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया में जनगणना 2027 की महातैयारी, 1 मई से घर-घर उतरेगा प्रशासन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > खरसिया में जनगणना 2027 की महातैयारी, 1 मई से घर-घर उतरेगा प्रशासन
खरसिया

खरसिया में जनगणना 2027 की महातैयारी, 1 मई से घर-घर उतरेगा प्रशासन

lochan Gupta
Last updated: April 15, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta April 15, 2026
Share
3 Min Read

खरसिया। रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी जी के निर्देशानुसार आगामी जनगणना को सुव्यवस्थित और त्रुटिहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।
इसी क्रम में आज खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी और तहसीलदार संदीप राजपूत ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और प्रगणकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। बताते चलें कि राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और हाउसिंग सेंसस का पहला चरण चलेगा. पहली बार यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल मोड और सेल्फ एन्यूमरेशन के विकल्प के साथ होगी. पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक (डेटा इक_ा करने वाला कार्यकर्ता) घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की जानकारी जुटाएंगे. इस दौरान मकान की स्थिति, निर्माण का प्रकार, पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं, परिवार की संरचना और उपलब्ध परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी. गृह विभाग ने इस चरण को राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है, क्योंकि यही डेटा आगे जनसंख्या गणना के दूसरे चरण की नींव बनेगा. खरसिया में जनगणना का कार्य एसडीएम प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पीएम श्री आत्मानन्द स्कूल में प्रगणकों को जनगणना के संबंध में मास्टर ट्रेनरो द्वारा ट्रेनिंग दी गई। एसडीएम प्रवीण तिवारी, तहसीलदार संदीप राजपूत और विकासखंड शिक्षा अधिकारी एलएन पटेल ने प्रगणकों को जनगणना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस संबंध में एसडीएम प्रवीण तिवारी ने कहा सभी नागरिक अपनी सही जानकारी जनगणना करने वालों को दे जिससे भविष्य की विकास योजनाओं के लिए मजबूत आधार तैयार हो सके. विभाग का जोर इस बात पर है कि आंकड़े पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद हों, इस पर पूरी तरह निगरानी रखते हुए हमारे द्वारा लगातार बैठकें और ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र सर्वे में छूटने न पाए। उन्होंने जनगणना करने वाले कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा कि फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए एक हेल्पडेस्क भी बनाया जाएगा साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी लेने या समस्या निवारण के लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

You Might Also Like

महेश साहू ने एसआईआर को लेकर किरोड़ीमल नगर में ली समीक्षा बैठक

ग्रामीण विकास में एनएसएस शिविर की अहम भूमिका

वार्ड 18 में जलभराव नालियों की समस्या को लेकर नपा अध्यक्ष एसडीएम सीएमओ ने किया निरीक्षण

हरेली तिहार में मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री निवास में शामिल हुए महेश साहू

चेंबर चुनाव भीषण गर्मी में 90 प्रतिशत मतदान दोनों पैनल में कड़ी टक्कर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल के तानाशाही रवैये के खिलाफ एनएसयूआई ने खोला मोर्चा
Next Article महापौर चौहान ने बरमुड़ा में सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन, विकास को मिल रही रफ्तार

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड
बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश
खरसिया- फगुरम मार्ग पर हादसा, तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, हुई मौत
साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला, घटना स्थल पर मौत, शादी कॉर्ड बांटने निकला था मृतक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट हादसा, अब तक 20 की मौत, 36 लोग झुलसे, वेदांता मृतकों के परिजन को 35-35 लाख मुआवजा और नौकरी देगा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?