मीनकेतन प्रधान की काव्य – साधना को उनके कृतित्व के बहुविध आयामों में परऽा जा सकता है। प्रकाशित कृतियों,राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय पत्र- पत्रिकाओं सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से प्रकाशन-प्रसारण आदि उनके मूल्याँकन के आधार हैं।
कृतित्व – हिन्दी साहित्य का आदिकाल और बीसलदेव रास (शोध ग्रंथ)
किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ ( छ-ग-) से हिन्दी में एम ए-(1981-1982) करने के बाद मीनकेतन प्रधान ने पं- रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से डॉ- विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पी-एच-डी-(1986) की उपाधि पाप्त की। तत्समय विश्वविद्यालय से उनको शोध छात्रवृत्ति (1983से 1985) मिली। जिससे वे विषयवस्तु की प्रामाणिकता और नवीन तथ्यों के शोध के लिए लगभग 2 वर्षों तक राजस्थान के जयपुर , जोधपुर , बिकानेर ,अजमेर ,जैसलमेर , कोटा सहित दिल्ली, प्रयागराज, वाराणसी आदि जगहों की शोध यात्र कर मौलिक रूप से शोध विषय का लेऽन पूर्ण किये। विषयवस्तु ,पात्रें की ऐतिहासिकता आदि तथ्यों के लिए देश के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ,ग्रंथालयों, शोध संस्थानों , विद्वानों से उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से सम्पर्क किया ।
जिसका उल्लेऽ
उनके शोध ग्रंथ में किया गया है। इसे परिवर्धित रूप में ‘हिंदी साहित्य का आदिकाल और बीसलदेव रास’ शीर्षक से 2008 में दिल्ली के एक प्रतिष्ठित प्रकाशक द्वारा प्रकाशित किया गया है।
छायावाद के सौ वर्ष और मुकुटधर पांडेय ( आलेचना ग्रंथ)
हिंदी साहित्य के इतिहास में छायावाद एक ऐसे स्वर्णिम युग का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने काव्य की संवेदनात्मकता, आत्मानुभूति, प्रकृति-प्रेम तथा व्यक्तिवादी चेतना को एक नवीन आयाम प्रदान किया। छायावाद के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संपादित वृहत् ग्रंथ ‘छायावाद के सौ वर्ष और मुकुटधर पाण्डेय ’ इसी ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत का समग्र पुनर्मूल्यांकन प्रस्तुत करता है। मीनकेतन प्रधान सह सौरभ सराफ द्वारा संपादित यह ग्रंथ अपने व्यापक आयाम, बहुस्तरीय सामग्री और गंभीर चिंतन के कारण हिंदी साहित्य जगत् में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रतिष्ठित होता है।
इस वृहत् कृति के प्रकाशन की आधारभूमि 28 एवं 29 जुलाई 2020 को आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार है, जिसका विषय था- फ्छायावाद के सौ वर्ष एवं पप्रश्री पं- मुकुटधर पांडेयय्। वैश्विक महामारी कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बीच आयोजित यह कार्यक्रम न केवल तकनीकी दृष्टि से सफल रहा, बल्कि साहित्यिक सहभागिता के स्तर पर भी वैश्विक स्तर पर अत्यंत समृद्ध सिद्ध हुआ। भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ जर्मनी, बुल्गारिया, पोलैंड , मॉरीशस जैसे देशों से साहित्यकारों, शोधार्थियों और अध्येताओं की सक्रिय उपस्थिति , जिससे इस आयोजन की वैश्विक प्रासंगिकता रेऽांकित होती है। इस वेबीनार में प्रस्तुत शोधपत्रें, आलेऽों, व्याख्यानों तथा विचार-विमर्शों को सुव्यवस्थित ढंग से संकलित कर एक वृहद ग्रंथ का रूप प्रदान करना किया गया।लगभग 853 पृष्ठों में विस्तृत यह ग्रंथ अपने आप में एक विश्वकोशीय कृति का आभास देता है। इसमें 831 पृष्ठों की मुख्य सामग्री, 16 पृष्ठों की भूमिका तथा 6 पृष्ठों की विषय-सूची सम्मिलित है। भूमिका, इस ग्रंथ का बौद्धिक केंद्र है, जिसमें छायावाद के अर्थ, स्वरूप, उत्पत्ति, विकास, साहित्य में स्थान तथा आलोचकीय दृष्टिकोण का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, यूरोपीय और बंगला साहित्य के साथ छायावाद की तुलनात्मकता पर भी विचार किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस कृति को केवल संकलन तक सीमित न रऽकर उसे वैचारिक ऊँचाई प्रदान करने का प्रयास किया गया।
यह वृहत् ग्रंथ तीन भागों में विभाजित है, जो अपने-अपने स्तर पर ‘छायावाद’ के विभिन्न आयामों को उद्घाटित करता है-
प्रथम भाग- छायावाद: विषय प्रवर्तन-
इसके अन्तर्गत 24 लेऽ संकलित हैं, जिनमें प्रतिष्ठित विद्वानों के गहन विचार प्रस्तुत हैं। इन लेऽों में छायावाद की मूल प्रवृत्तियाँ, उसके काव्य-सिद्धांत, प्रतीकात्मकता, रहस्यवाद, प्रकृति प्रेम तथा व्यक्तिवादी चेतना का विश्लेषण किया गया है। यह भाग छायावाद की वैचारिक नींव को समझने में अत्यंत सहायक है।
द्वितीय भाग- छायावाद: प्रवृत्ति एवं विकास
इसमें 80 लेऽ (क्रमांक 25 से 104) सम्मिलित हैं। यह भाग विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें छायावाद के नामकरणकर्ता पंडित मुकुटधर पांडेय के साहित्यिक योगदान का बहुआयामी विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। लेऽकों ने उनके काव्य, चिंतन, भाषा-शैली तथा साहित्यिक दृष्टि का गहन मूल्याँकन करते हुए उन्हें छायावाद के आधार संतंभ के रूप में स्थापित किया है।
तृतीय भाग- छायावाद और मुकुटधर पांडेय-
इसमें में 68 लेऽ (क्रमांक 105 से 172) संकलित हैं। इसमें मुकुटधर पांडेय की भूमिका को ऐतिहासिक, आलोचनात्मक और सृजनात्मक दृष्टियों से पुनर्परिभाषित किया गया है। उन्हें न केवल ‘छायावाद’ के नामकरणकर्ता के रूप में, बल्कि प्रवर्तक के रूप में भी रेऽांकित किया गया है। इस प्रकार, 172 लेऽों का यह संग्रह छायावाद और उसके प्रमुऽ पुरोधा का समग्र, संतुलित और बहुआयामी चित्र प्रस्तुत करता है।
इस ग्रंथ के विभिन्न लेऽों में यह स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आता है कि ‘छायावाद’ केवल एक काव्य आंदोलन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक और वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक था। यह युग भारतीय समाज में आत्मचेतना, स्वाधीनता-बोध और व्यक्तित्व की प्रतिष्ठा का युग था। छायावादी कवियों ने प्रकृति, प्रेम, सौंदर्य और आत्मानुभूति के माध्यम से मानव जीवन की सूक्ष्मतम संवेदनाओं को अभिव्यक्ति दी। साथ ही, यह भी देऽा जा सकता है कि छायावाद पर यूरोपीय रोमांटिक आंदोलन तथा बंगला साहित्य का प्रभाव रहा, किंतु उसने अपनी मौलिकता बनाए रऽते हुए हिंदी काव्य को एक नई दिशा प्रदान की।
यह वृहत् ग्रंथ हिंदी साहित्य के इतिहास, सिद्धांत और समकालीन परिप्रेक्ष्य का एक समन्वित दस्तावेज है। इसमें छायावाद की शताब्दी के अवसर पर उसके अतीत, वर्तमान और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर विमर्श किया गया है। साथ ही, पं- मुकुटधर पांडेय के योगदान को पुनः स्थापित करने का सफल प्रयास भी किया गया है। यह कृति आधुनिक हिंदी साहित्य की गतिशीलता और सृजनात्मक ऊर्जा को भी रेऽांकित करती है। इस दृष्टि से यह ग्रंथ शोधार्थियों, अध्येताओं और साहित्य-प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है। आशा है, यह अमूल्य कृति हिंदी साहित्य में दीर्घकाल तक स्मरणीय रहेगी। यह ग्रंथ नेशनल पब्लिशिंग कंपनी दिल्ली से 2023 में प्रकाशित हुआ है।
काव्य-कृतिः-
समकालीन हिंदी काव्यधारा में मीनकेतन प्रधान का नाम एक ऐसे सृजनधर्मी कवि के रूप में उभरकर सामने आता है, जिनकी काव्य-साधना निरंतर गतिशील, बहुआयामी और युगसापेक्ष है। उनके छह काव्य-संग्रह- ‘महानदी’(2024), ‘करु काल’(2024), ‘पिता’(2024), ‘करु कविताएँ’(2024), ‘दुनिया ऐसी’(205) तथा ‘साबुत’(2025) के माध्यम से उनके काव्य व्यक्तित्व की व्यापकता और गहराई का सम्यक् परिचय प्राप्त होता है। इन कृतियों में न केवल भाव-संपन्नता है, बल्कि विचार-गांभीर्य , सामाजिक सरोकार और शिल्पगत नवीनता भी समान रूप से विद्यमान है।
1 – महानदी( काव्य संग्रह)
‘महानदी’ संग्रह में कवि ने प्रकृति को मात्र सौंदर्य के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत, संवेदनशील और मानवीय सत्ता के रूप में प्रस्तुत किया है। ‘महानदी’ यहाँ केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवन, समय और संस्कृति का प्रतीक बनकर उभरती है। संग्रह की कविताओं में प्रकृति के विविध रूपकृशांत, उग्र, करुण और जीवनदायिनीकृएक साथ उपस्थित हैं।संग्रह की
‘मां’ जैसी कविताओं में कवि की संवेदना अत्यंत मार्मिक रूप धारण कर लेती है, जहाँ व्यक्तिगत अनुभव सार्वभौमिक करुणा में रूपांतरित हो जाता है। वहीं ‘उम्र भर’ जैसी कविताएँ जीवन-संघर्ष की निरंतरता और अधूरेपन की अनुभूति को रेऽांकित करती हैं। इस संग्रह की विशेषता यह है कि इसमें प्रकृति और मनुष्य के बीच का संबंध परस्पर निर्भरता और भावात्मक एकात्मता के रूप में सामने आता है।
2- करु काल ( काव्य संग्रह)
‘करु काल’ काव्य संग्रह युगीन त्रसदी का काव्यात्मक दस्तावेज है । इसमें समकालीन वैश्विक महामारी ‘कोरोना’ की कारुणिक अभिव्यक्ति है। इस संग्रह की कविताएँ केवल घटनाओं का विवरण नहीं देतीं, बल्कि वे उस समय के सामूहिक मानसिक, सामाजिक और नैतिक संकट को भी व्यक्त करती हैं। यह कारुणिकता और मानवीय संकट की कड़ुवाहट सामाजिक प्रवृत्ति बन गई है।
कवि ने तत्कालीन परिदृश्य को ‘करु काल’ नाम देकर हिन्दी साहित्य में एक नए युग का संकेत किया है। यह नामकरण अपने आप में महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह केवल समय-निर्देश नहीं, बल्कि उस समय की करुणा, त्रसदी और विडंबना का जीवंत काव्यात्मक अभिलेऽ है। जिसे युगीन प्रवृत्ति के रूप में कोरोना कालेतर भौतिकतावादी विसंगतियों, युद्धजनित विनाशकारी परिस्थितियों,हिंसक हमलों ,अमानवीय घटनाओं, आर्थिक विषमताओं आदि रूपों में आज भी देऽा जा सकता है।परिदृश्य बदल गया है पर परिक्रमा जारी है ।
‘ करु काल’ संग्रह में ‘पिता के लिए’ शीर्षक से रचित कविताओं की शृंऽला विशेष रूप से उल्लेऽनीय है, जहाँ निजी अनुभव और सार्वभौमिक संवेदना का अद्भुत संगम दिऽाई देता है। इन कविताओं में स्मृति, शोक , कृतज्ञता और आत्मीयता के भाव अत्यंत प्रभावी ढंग से उभरते हैं।
3- पिता ( काव्य संग्रह)
‘पिता’ काव्य संग्रह पारिवारिक संबंधों की मार्मिक अभिव्यक्ति है ।यह मीनकेतन प्रधान की संवेदनशीलता का प्रमाण है। इसमें संगृहीत 100 कविताएँ पिता के व्यक्तित्व, उनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और मौन तपस्या को विविध कोणों से उजागर करती हैं। आधुनिक समाज में जहाँ पारिवारिक मूल्यों का क्षरण होता दिऽाई देता है, वहाँ यह संग्रह एक सांस्कृतिक अवदान के रूप में सामने आता है। कवि ने पिता को केवल एक पारिवारिक पात्र के रूप में नहीं, बल्कि एक मूल्य, एक परंपरा और एक नैतिक आधार के रूप में प्रस्तुत किया है।
4- करु कविताएँ ( काव्य संग्रह)
‘करु कविताएँ’ संग्रह में कवि ने जीवन और समाज की विसंगतियों, विडंबनाओं और अंतर्विरोधों को उद्घाटित किया है।एक तरह से यह संग्रह ‘करु काल’ की संवेदनाओं का ही विस्तार है, जिसमें महामारी की कारुणिकता तथा उसके बाद के सामाजिक यथार्थ को भी समाहित किया गया है। इसलिए इन कविताओं में बाजारवाद, भ्रष्टाचार, सामाजिक असमानता, हिंसा और मानवीय संवेदनहीनता जैसे विषयों पर कवि आक्रोशित स्वर में बात करता है। कवि की भाषा यहाँ सरल होते हुए भी प्रभावशाली है।
5- दुनिया ऐसी( काव्य संग्रह)ं
‘ दुनिया ऐसी’ काव्य कृति मीनकेतन प्रधान की प्रयोगशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस संग्रह में उन्होंने ‘सूतक शैली’ का अभिनव प्रयोग किया है, जिसमें पाँच पंक्तियों की संरचना के माध्यम से विचार, विश्लेषण और निष्कर्ष प्रस्तुत किया गया है। पहली चार पंक्तियाँ किसी समस्या या प्रश्न को उठाती हैं और पाँचवीं पंक्ति उसका समाधान या निष्कर्ष प्रस्तुत करती है। यह शैली हिंदी काव्य में एक नई संरचनात्मक संभावना का संकेत देती है। इस संग्रह की कविताएँ सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समस्याओं को अत्यंत संक्षिप्त, किंतु प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती हैं।
6 – साबुत ( काव्य संग्रह)
मीनकेतन प्रधान की छठी काव्य रचना ‘साबुत’ है। इसका मूल प्रतिपाद्य मानवीय मूल्यों की पुनरुत्थान है।
‘वर्तमान समय में भौतिक उपलब्धियों के साथ ही मानवीय संकट गहराता जा रहा है।संग्रह की कविताओं में मनुष्यता की ऽोज, सह-अस्तित्व की भावना और सामाजिक समरसता की आकांक्षा स्पष्ट रूप से दिऽाई देती है। कवि का विश्वास है कि मनुष्य अपनी मूल संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों की ओर लौटकर ही एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है।
मीनकेतन प्रधान के उक्त कृतित्व निदर्शन के आधार पर कहा जा सकता है कि उनमें
युगबोध की सशक्त अभिव्यक्ति ,समकालीन समस्याओं और वैश्विक घटनाओं का यथार्थ निहित है । सैद्धांतिक दृष्टि से देऽा जाए तो मीनकेतन प्रधान की कविताओं में आधुनिकतावादी संवेदना और उत्तरआधुनिक विऽंडन-बोध के तत्त्व विद्यमान हैं। ‘करु काल’ और ‘करु कविताएँ’ जैसे संग्रहों में महामारी के दौरान उत्पन्न असुरक्षा, भय, अकेलापन और सामाजिक विघटनकृइन सबके चित्रण को उत्तरआधुनिक यथार्थ के रूप में देऽा जा सकता है। वहीं ‘पिता’ और ‘महानदी’ में आत्मीयता, स्मृति और संबंधों की गहराई आधुनिकतावादी संवेदनशीलता का परिचायक है। यहाँ कवि एक ही समय में व्यक्ति और समाज, संवेदना और विचार, तथा अतीत और वर्तमान के बीच संवाद स्थापित करता है।
कविताओं में व्यक्तिगत अनुभवों को सार्वभौमिक रूप से प्रस्तुत किया गया है। कवि की भाषा
सरल, सहज और प्रभावी है । भाषा में अनावश्यक अलंकरण का अभाव तथा सीधी अभिव्यक्ति उनकी विशेषता है।
वे जटिल यथार्थ को सरल संरचना में व्यक्त करने की क्षमता रऽते हैं।
यहाँ हिंदी आलोचना की उस परंपरा की याद आती है, जहाँ कविता को फ्जीवन की व्याख्याय् माना गया है। इस दृष्टि से उनकी कविता जीवन के विविध पक्षोंकृ दुऽ, करुणा, संघर्ष, विसंगति और आशाकृकी समग्र अभिव्यक्ति है।
उनके द्वारा प्रÕक्त अभिनव ‘सूतक शैली’ आज की कविता को पठनीय और बोधगम्य बनाती है । यह शैली कहीं-कहीं दार्शनिक कथनों की तरह प्रभाव उत्पन्न करती है, जो पाठक को त्वरित, किंतु गहन विचार के लिए प्रेरित करती है।
सामाजिक, सांस्कृतिक और वैश्विक संदर्भों में मीनकेतन प्रधान के काव्य सृजन को परंपरा और आधुनिकता के समन्वय के रूप में देऽा जा सकता है ।उनकी कविता उस परंपरा से जुड़ती है जहाँ कविता केवल सौंदर्य-बोध का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का उपकरण भी हैं।
समग्रतः उनकी काव्य-साधना वर्तमान हिन्दी कविता को समृद्ध करने के साथ ही
आगे की संभावनाओं का द्वार भी ऽोलती है ।
कृ-॰॰कृ-




