NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
रायगढ़

सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या

चेहरे पर कड़े से भी किया वार, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:17 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद के बाद दोस्त ने पहले युवक के चेहरे पर कड़े से हमला किया, फिर ईंट से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 15 मई की सुबह सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा (23) के रूप में हुई। तिलक एक दिन पहले घर से निकला था, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई पियूष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को जांच के दौरान मामला हत्या का लग रहा था। घटनास्थल के निरीक्षण, पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस को मौके से खून से सने पत्थर और ईंटें बरामद हुईं।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि घटना की रात टावर मैदान के पास तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड (21) निवासी भगवानपुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद से अमन फरार था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अमन बसोड अपनी बहन के घर छातामुड़ा आया हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पुराने बस स्टैंड के पास से हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला हत्या का जुर्म

पुलिस पूछताछ में अमन बसोड ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 14 मई की रात टावर मैदान में सीमेंट पोल तोडऩे की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में उसकी शर्ट फट गई थी, जिस पर तिलक ने उसे अपना टी-शर्ट पहनने के लिए दिया था।

पहले भी हुआ था दोनों के बीच झगड़ा

आरोपी ने बताया कि बाद में गांव के बोरिंग के पास दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसमें दोनों घायल भी हुए थे। इसके बावजूद तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल तक लेकर गया। रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे और शराब तलाशने लगे। शराब नहीं मिलने पर वे सामुदायिक भवन के पास बैठ गए।

गुस्से में कड़े और ईंट से किया हमला

इसी दौरान पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर अमन ने अपने हाथ में पहने कड़े से तिलक के चेहरे पर 4 से 5 बार हमला कर दिया। हमले के बाद तिलक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने पास में पड़े सीमेंट से जुड़े ईंट को उठाकर उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे तिलक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोस्तों को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कड़ा और घटना के समय पहने कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी अमन बसोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी बोले- अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी

इस मामले में शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ऑपरेशन तलाश के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

मातम में बदली सालगिरह की खुशियां

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

सलखिया में ज़मीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, महिलाएं भी बनीं शिकार

डांस समारोह प्रतियोगिता में जिले के कलाकारों ने दी मनभावन प्रस्तुति

गांजा की तस्करी करते दो पकड़ाये, 11 किलो गांजा जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
Next Article जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?