NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
रायगढ़

जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर

मरीन ड्राइव पुल, नालंदा परिसर और मिनी स्टेडियम परियोजनाओं का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: May 22, 2026 12:18 am
By lochan Gupta May 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रगति नगर स्थित मरीन ड्राइव क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में 15 जून तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि वर्तमान में बनाए गए डायवर्सन पुल को हटाकर यातायात व्यवस्था को पुन: सुचारू किया जा सके। उन्होंने कहा कि डायवर्सन के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसे ध्यान में रखते हुए कार्य में तेजी लाए। निरीक्षण के दौरान निर्माण गुणवत्ता, सामग्री उपयोग और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि हर हाल में 30 जून तक निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात मिनी स्टेडियम पहुंचकर सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पूल निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सिंथेटिक ट्रैक का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही स्विमिंग पूल के निर्माण कार्य को आगामी तीन माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के तैयार होने से खिलाडिय़ों और युवाओं को आधुनिक खेल संसाधन उपलब्ध होंगे तथा शहर में खेल गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

एसआईआर- धरमजयगढ़ के बाद खरसिया और लैलूंगा में भी शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण

एक साल में 367 करोड़ की शराब गटक गए जिले के सुरा प्रेमी

बाल विवाह पर प्रशासनिक दबिश

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद ट्रक में आग

बिना बैटरी, चाबी, डीजल के बाद भी 12 चक्का ट्रक व हाइवा ले भागे चोर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
Next Article अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित

खबरें और भी है....

अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
जन सुविधाओं पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- कलेक्टर
सीमेंट पोल तोडऩे के विवाद पर दो दोस्त आपस में भिड़े,… ईट से हमला कर एक ने कर दी दूसरे की हत्या
फर्जी बिल से स्क्रैप खपाने का ममाला उजागर
बेकाबू कैंपर स्वागत द्वार में जा भिड़ी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अनियमितताओं पर जमकर बरसे सीएम साय, कोरिया के सहायक आयुक्त को किया निलंबित
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?