रायगढ़। एक युवती ने दुष्कर्म के आरोपी और उसके साथी पर केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस को बताई कि उसने विगत 03 फरवरी को महिला थाना में आरोपी बादल सिंह राजपूत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताई थी कि अक्टूबर 2022 से जनवरी 2026 तक बादल ङ्क्षसह राजपूत ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया था, इससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 115(3), 351(2) एवं 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, लेकिन वर्तमान में आरोपी जमानत पर बाहर है। वहीं पीडि़ता के अनुसार विगत 18 मार्च को उसे यह कहकर बुलाया गया कि कोर्ट में उसका बयान होना है। जब वह कोर्ट पहुंची तब कोर्ट परिसर के बाहर अनमोल अग्रवाल, बादल के पिता और कुछ अन्य लोग मौजूद थे, जहां अनमोल अग्रवाल ने उससे कहा कि बादल की जमानत हो गई है, इसलिए केस वापस ले लो और पैसे ले लो, नहीं तो तुम केस हार जाओगी। साथ ही उसी दौरान अनमोल अग्रवाल ने उसे धमकी दी कि यदि उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे जान से मरवा दिया जाएगा। साथ ही पीडि़ता ने आगे बताया कि 19 मार्च को दोपहर में वह घर के पास मंदिर दर्शन करने गई थी। वहां मंदिर परिसर में बादल सिंह राजपूत और उसके 2-3 परिचित लोग मौजूद थे। उसे देखते ही बादल सिंह राजपूत ने कथित रूप से कहा कि वह जमानत पर बाहर आ चुका है, वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती और यदि उसने केस वापस नहीं लिया तो उसे जान से मरवा देगा। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर कॉल भी किया, लेकिन डर की वजह से उसने फोन नहीं उठाया। ऐसे में आरोपी बादल सिंह राजपूत व अनमोल अग्रवाल द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी देते हुए केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, जिससे पुलिस ने फिर से दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बादल सिंह राजपूत की जमानत निरस्त करने के लिए न्यायालय को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी कर रहा है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर के जरिए तलाश की जा रही है।
आरोपियों के कई मामले दर्ज है
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी बादल सिंह राजपूत थाना कोतवाली की गुंडा-बदमाश सूची में शामिल है। जिसके चलते अब पुलिस और सख्ती से उसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीडि़ता को डराने-धमकाने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले गुण्डा बदमाश बादल सिंह और उसके साथी अनमोल अग्रवाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
शशिमोहन सिंह, एसएसपी, रायगढ़
रेप पीडि़ता से केस वापस लेने आरोपी बना रहा दबाव
आरोपी बादल सिंह व अनमोल अग्रवाल के खिलाफ अपराध दर्ज, बादल सिंह राजपूत को रेप केस में मिली है जमानत



