NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण
रायगढ़

स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं देने पर जोर, अटल आरोग्य लैब में 133 से अधिक प्रकार की जांच नि:शुल्क

lochan Gupta
Last updated: August 15, 2026 1:14 am
By lochan Gupta August 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री तथा रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय, रायगढ़ का औचक निरीक्षण किया। मंत्रीद्वय ने अस्पताल के विभिन्न विभागों एवं कक्षों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था, जांच सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सहज और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर आवश्यक उपचार और जांच की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का प्रभावी लाभ आम नागरिकों तक पहुंचे, इसके लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली को निरंतर बेहतर बनाया जाना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में संचालित अटल आरोग्य लैब का भी जायजा लिया। उन्होंने लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अटल आरोग्य लैब के माध्यम से 133 से अधिक प्रकार की मेडिकल जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य संस्था के स्तर के अनुसार 64 से 134 प्रकार तक की विभिन्न पैथोलॉजी जांचें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इससे मरीजों को आवश्यक जांच के लिए निजी लैब पर होने वाले खर्च से राहत मिल रही है। साथ ही, समय पर जांच उपलब्ध होने से बीमारी की शीघ्र पहचान और उपचार में भी सुविधा हो रही है। अटल आरोग्य लैब की डिजिटल सुविधा के तहत मरीजों की जांच रिपोर्ट सीधे उनके व्हाट्सएप पर भेजी जा रही है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की आवश्यकता नहीं पड़ती। डिजिटल माध्यम से रिपोर्ट उपलब्ध होने से मरीजों के समय की बचत के साथ जांच व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाया गया है।

 

शीघ्र उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि अटल आरोग्य लैब का उद्देश्य आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना तथा बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को उपलब्ध सुविधाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को किसी भी स्तर पर असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, संचालक स्वास्थ्य तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक श्री संजीव झा एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक एवं जिला चिकित्सालय का स्टाफ उपस्थित थे।

You Might Also Like

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ने भांजी लाठियां

लापता बालिका चंद्रपुर से बरामद, आरोपी पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पालीघाट सर्किल में शिकार की साजिश नाकाम

धर्मांतरण पर बवाल, मकान में चल रही थी सभा

किसान रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article साइबर क्राइम के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”
Next Article विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन

खबरें और भी है....

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मोबाइल टावर से कॉपर वायर चोरी, युवक व चोरी का माल खरीदने वाली महिला गिरफ्तार
मुस्तैद गश्त से सूने मकान में चोरी की वारदात नाकाम
विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर सिंदूर पार्क में हुआ आयोजन
स्वास्थ्य एवं वित्तमंत्री ने किया जिला चिकित्सायल का औचक निरीक्षण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?